10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sawan festival: सावन उत्सव में छाया रहा लहरिया का क्रेज

Sawan festival: आईनिफ्ड स्टूडेंट ने किया सेलिब्रेट - फेयरवेल पार्टी में झूमे छात्र छात्राएं
less than 1 minute read
Google source verification
Sawan festival: सावन उत्सव में छाया रहा लहरिया का क्रेज

Sawan festival: सावन उत्सव में छाया रहा लहरिया का क्रेज

Sawan festival: जोधपुर. शहर की आइएनआइएफडी संस्थान में शनिवार को सावन उत्सव का आयोजन हुआ। डांस, साफा रैंप वॉक व मेहंदी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। सावन उत्सव ने गर्ल्स स्टूडेंट लहरिया व बंधेज साड़ी पहने नजर आई। इस दौरान प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले स्टूडेंट को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

सावन उत्सव में बेस्ट आउटफिट फीमेल तनीषा और बेस्ट आउटफिट मेल का पुरस्कार ऋषभ ने जीता। डांस प्रतियोगिता में कशिश व आशी ने बाजी मारी। वहीं साफा रैंप वॉक में विपुल और गुंजन विजेता रहे। मेंहदी प्रतियोगिता में जागृति व गौरांगी ने अपने हाथों पर आकर्षित मेहंदी उकेर कर पुरस्कार जीता। लहरिया ड्रेस स्टाइलिंग अवार्ड प्रियंका और दर्शिता को दिया गया। सावन उत्सव में सभी स्टूडेंट्स ने जोश और उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई।


फेयरवेल पार्टी में झूमे छात्र छात्राएं
जोधपुर. लाचू मैमोरियल कालेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के फार्मेसी संकाय में शनिवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बी फार्मा और एम फार्मा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को उनके जूनियर विद्यार्थियों ने विदाई दी।

कार्यक्रम में मोनिका सिंह राठौड़, ऐश्वर्या परिहार, प्राची सलोनी अरोरा, सलोनी चौहान, निकिता राठौर और महेश ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रतीक शर्मा को मिस्टर आल राउंडर, निखिल अग्रवाल को मिस्टर फेयर वेल, सिमरन राज को मिस फेयरवेल, निरीक्षा चौहान को मिस बेस्ट ड्रेस, शुभम जोशी को मिस्टर बेस्ट ड्रेस, स्वाति व्यास को मिस पॉपुलर, सुमित सिंह मिस्टर पॉपुलर खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम में कॉलेज के एल्युमिनी डाॅ. अनिल भंडारी, असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर मनीष गुप्ता, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर आशीष दत्त गज्जा, पंकज गहलोत, डॉ विपिन माथुर और फार्मेसी संकाय के निदेशक डॉ जी के सिंह शामिल हुए।