10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर के समीप यहां पलटी स्कूल बस, मची चीख-पुकार

- चालक की लापरवाही से पलटी स्कूल बस, 14 बच्चे घायल - पांच गंभीर घायल मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती - हादसे के बाद चालक फरार, मथानिया थानाप्रभारी ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला      
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर के समीप यहां पलटी स्कूल बस, मची चीख-पुकार

जोधपुर के समीप यहां पलटी स्कूल बस, मची चीख-पुकार

जोधपुर
मथानिया थाना क्षेत्र के तिंवरी-बिजवाडिय़ा मार्ग पर सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 14 स्कूली बच्चे घायल हो गए। गंभीर घायल पांच बच्चों को तिंवरी से प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। शेष बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मथानिया थानाप्रभारी की ओर से चालक इन्द्रोका निवासी महेन्द्रसिंह के खिलाफ लापरवाही पूर्वक बस चलाकर बच्चों का जीवन खतरे में डालने का मामला दर्जकर किया गया।

मथानिया थानाप्रभारी गौतम डोटासर ने बताया कि बीजवाडिय़ा स्थित एक निजी स्कूल के बच्चों को आस-पास के गांवों से लेकर बस चालक आ रहा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे तिंवरी-बिजवाडिय़ा मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 14 स्कूली बच्चे घायल हो गए। जिसमें सुमन कंवर (07) पुत्री श्रवणसिंह, गिरधरपालसिंह (10) पुत्र शेरसिंह, निकिता (10) पुत्री श्रवणसिंह, रूपल (11) पुत्री अमरसिंह व अनिल (11) पुत्र ओमाराम गंभीर घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर एडीसीपी ईस्ट डॉ. तेजपालसिंह व एसीपी मंडोर राजेन्द्रप्रसाद दिवाकर भी मौके पर पहुंचे तथा थानाप्रभारी से घटना की जानकारी ली।