10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SCHOOL SPORTS—-स्कूली खिलाडिय़ों का वनवास खत्म, जारी हुआ खेलकूद कैलेंडर

- पत्रिका की खबर पर निदेशालय ने जारी किया प्रदेश का खेलकूद कार्यक्रम
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Oct 13, 2021

SCHOOL SPORTS----स्कूली खिलाडिय़ों का वनवास खत्म, जारी हुआ खेलकूद कैलेंडर

SCHOOL SPORTS----स्कूली खिलाडिय़ों का वनवास खत्म, जारी हुआ खेलकूद कैलेंडर

जोधपुर।
प्रदेश के स्कूली खिलाडिय़ों के लिए राहत की खबर है। स्कूली खिलाडिय़ों का वनवास खत्म हो गया है, प्रदेश के खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। शिक्षा विभाग माध्यमिक निदेशालय बीकानेर की ओर से स्कूली खेलों का कैलेण्डर जारी कर दिया गया है। इससे राज्य में जिला व राज्य स्तर पर 20 अक्टूबर से खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू होगा। इस वर्ष खेल कैलेण्डर में जोड़े गए नए खेलों में कुश्ती छात्रा, फुटबॉल छात्रा, क्रिकेट छात्रा के अलावा सभी खेलों के खिलाडिय़ों का राज्य स्तर पर चयन प्रशिक्षण ट्रायल के आधार पर टीम का गठन किया जाएगा।
--
जिला स्तर खेलकूद कार्यक्रम
17 व 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं का जिला स्तर पर प्रथम समूह की प्रतियोगिताएं 20 से 24 अक्टूबर तक होगी। द्वितीय समूह की प्रतियोगिताएं 23 से 29 अक्टूबर व तीसरे समूह एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं 30 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक होगी।
--
राज्य स्तर के लिए खेलकूद कार्यक्रम
राज्य स्तर के लिए प्रथम समूह की प्रतियोगिताएं 8 से 13 नवम्बर, द्वितीय समूह की 15 से 20 नवम्बर तक व तीसरे समूह की प्रतियोगिताएं 22 से 27 नवम्बर तक होगी।
--
पत्रिका ने प्रकाशित की थी खबर
प्रदेश में खेलकूद कैलेण्ड जारी नहीं होने पर राजस्थान पत्रिका ने 7 अक्टूबर को 'खेल कैलेण्डर के इंतजार में प्रदेश के स्कूली खिलाड़ी Ó शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस पर शिक्षा विभाग निदेशक सौरभ स्वामी ने प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों के लिए खेलकूद कैलेण्डर में जिला व राज्य स्तर का कार्यक्रम जारी किया।
--