10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रा ने साड़ी से फंदा लगाया

- रातानाडा में कृष्ण मंदिर के पीछे का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
Schoolgirl hanged

छात्रा ने साड़ी से फंदा लगाया

जोधपुर. रातानाडा थानान्तर्गत शिव मंदिर रोड पर कृष्ण मंदिर के रहने वाली एक छात्रा ने साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। वह परीक्षा समाप्ति के बाद से परेशान थी।

पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी (20) पुत्री वीरू भाटी ने बुधवार देर रात घर में ही साड़ी से फंदा लगा लिया। परिजन उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कोई कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। एमए अंतिम वर्ष की छात्रा लक्ष्मी परीक्ष समाप्त होने के बाद से परेशान थी।

झुलसी महिला का दम टूटा
बोरानाडा थानान्तर्गत रिको क्षेत्र में गत दिनों चाय बनाते समय झुलसी महिला की बुधवार देर रात महात्मा गांधी अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार गत 28 अप्रेल को बोरानाडा रिको निवासी शकीना चाय बनाते समय झुलस गई थी। उसे एमजीएच की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था।