10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SPORTS–स्कूलों को खेलकूद के लिए मिलेंगे 90 लाख रुपए

- प्रत्येक विद्यालय को मिलेंगे 25 हजार रुपए -राज्य सरकार ने ली स्कूली खेलों की सुध
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Feb 19, 2021

SPORTS--स्कूलों को खेलकूद के लिए मिलेंगे 90 लाख रुपए

SPORTS--स्कूलों को खेलकूद के लिए मिलेंगे 90 लाख रुपए

जोधपुर।

राज्य सरकार ने स्कूली खेलों की सुध लेते हुए खेलकूद गतिविधियों के विकास के लिए स्पोट्र्स ग्रांट राशि जारी की है। सरकार ने जोधपुर के 358 विद्यालयों के लिए 89.50 लाख रुपए जारी किए है। इसमे 184 माध्यमिक व 174 उच्च माध्यमिक विद्यालय शामिल है। जिनमें प्रत्येक विद्यालय को 25-25 हजार रुपए खेलकूद राशि दी जाएगी। सरकार की इस ग्रांट से स्कूलों में थमी खेलकूद गतिविधियों को गति मिलेगी।

----

390 छात्र संख्या या अधिकतम नामांकन वाले स्कूल होंगे पात्र

राज्य परियोजना निदेशक राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर की ओर से जारी वित्तीय स्वीकृति के अनुसार समस्त माध्यमिक विद्यालयों या उच्च माध्यमिक विद्यालयों में जहां छात्र संख्या न्यूनतम 390 या अधिक नामांकन वाले प्रत्येक विद्यालय को 25-25 हजार रुपए के हिसाब से स्पोट्र्स ग्राउंड दी जाएगी। इसके लिए जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा जोधपुर प्रेमचंद सांखला ने जोधपुर जिले के 358 स्कूलों की राशि संबंधित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के खातों में स्थानांतरित करने की स्वीकृति जारी कर दी है।

===

सबसे अधिक लूणी व सबसे कम बिलाड़ा-शेखाला ब्लॉक को

छात्र संख्या के आधार पर सबसे अधिक 37 विद्यालयों के लूणी ब्लॉक को 9.25 लाख रुपए मिलेंगे। दूसरे नंबर पर बाप ब्लॉक रहेगा, जिसे 6.75 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं सबसे कम 3-3 लाख रुपए बिलाड़ा व शेखाला ब्लॉक को मिलेंगे।

--

आंशिक मांग पूरी की

राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ का कहना है कि सरकार से स्कूली खेलों के सुधार के लिए बार-बार खेलकूद बजट जारी करने की मांग की जा रही थी, लेकिन सरकर ने आंशिक मांग पूरी की है। सरकार ने 390 छात्र संख्या वाले विद्यालयों को ही 25-25 हजार रुपए जारी किए है।

---

सरकार को पत्र लिखकर छात्र संख्या बाध्यता समाप्त कर राज्य के प्रत्येक विद्यालय में बजट जारी करवाने की मांग की जाएगी ताकि विद्यालय में खेलकूद की सामग्री खरीदी जा सके और खिलाड़ी तैयार किए जा सके

हापूराम चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष

राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ