5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौड़ देखने 16 श्रृंगार करके आई गांव की गोरियां

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का सम्मापन आज

2 min read
Google source verification

image

rameshwar bera

Apr 15, 2017

jodhpur news, sports news, hindi news

jodhpur news, sports news, hindi news

रोहिचाकलां(जोधपुर)। जिले रोहिचाकलां में हो रही अखिल भारतीय विश्नोई युवा संगठन के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कुश्ती, क्रिकेट, बॉलीबाल, हॉकी, मैराथन प्रतियोगिता में शनिवार को सभी मुकाबले रोचक रहे। रविवार को प्रतियोगिताओं का सम्मापन होगा।

रोहिचाकलां सहित आस-पास के दर्जनों गांवो के बड़ों से लेकर बच्चे और महिलाएं भीषण गर्मी में भी खिलाडिय़ों की हौसलाअफजाई के लिए दिनभर मैदान के बाहर हुटिंग करते रहे। परीक्षाएं देकर विद्यार्थी सीधे मैदान की ओर आते और खिलाडियों का तालियों के साथ हौसला बढ़ाते दिखे। महिलाएं १६ श्रंगृार के साथ मंगलगीत गाती हुई मैच का आनन्द लेती नजर आई।

इनके खाते दर्ज हुई जीत

प्रतियोगिता के तीसरे दिन का हीरो जोलियाली गांव के महीराम रहे। एक दिन पहले पांच किलोमीटर मैराथन जीतने वाले महीराम ने शनिवार को 10 किलोमीटर मैराथन में भी जीत दर्ज की। लोगों ने उसे कंधों पर उठा दिया। खुशी से महीराम की भी आंखें भर आई। महीराम ने दौड़ 38.08 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थाान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर अनोप साहु हिंगोली ने 38. 30 मिनट व तृतीय स्थान पर रहने वाले भागीरथ रामडावास ने 40.24 मिनट में दौड़ पूरी की। दस किलोमीटर महिला मैराथन दौड़ में पवित्रा ने 53.02 मिनट में दौड़ पूरी करके जीत का सहरा अपना सिर पर बांधा। मैना ने 53.22 मिनट दौड़ जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

यह भी रहे आकर्षण का केन्द्र

बीस सालों से अन्न त्याग चुके गोभक्त तथा समाजसेवी हिण्डवाड़ा सांचौर के 72 वर्षीय पोकरराम विश्नोई ने भी दस किलोमीटर की दौड़ में शमिल होकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने कार्यक्रम के बाद योगनृत्य कर लोगों को योग के गुर बताए और बताया कि नियमित योग करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि जब तक देश में गौ हत्या पर प्रतिबंध नहीं लगेगा तब तक वे भोजन ग्रहण नहीं करेंगे।

यह रहे परिणाम

बॉलीबॉल में: आजाद कल्ब हेमागुडा व हेमागुडा के बीच मुकाबला हुआ जिसमें आजाद क्लब हेमागुडा विजेता रहा।

हॉकी मेंं : सत्यमेव जयते क्लब कोयमबटूर व कासाणा के बीच मुकाबला हुआ जिसमें सत्यमेव जयते कोयमबटूर विजेता रहा।

क्रिकेट में : क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पुणे वारीयर्स एवं जम्भेश्वर चेरीटेबल बैंगलोर ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

ये थे उपस्थित :

आचार्य भागीरथदास, आयोजक डॉ. मंजु विश्रोई, कांग्रेस युवा नेता महेन्द्र विश्नोई, भामाशाह ओ.पी.धायल, पप्पुराम डारा, महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवानाराम मांजु,मानमहेन्द्र विश्नोई, चन्द्रलाल खावा, जेठाराम गोदारा, मागीलाल लेंगा, अखिल भारतीय विश्नोई युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण धारणीया, उपाध्यक्ष राजीव गोदारा, प्रदेशाध्यक्ष माधव लोल, पुखराज गोदारा, पुखराज खावा, मेहकराम सियाग, भंवरलाल गोदारा, शिवाराम गोदारा,बस्तीराम तांडी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहकर अपनी सेवांए दे रहे है। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र गोदारा कर रहे है।

ये भी पढ़ें

image