11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पचास ग्राम सोना लेकर भागे नौकर को ट्रेन में पकड़ा, सोना बरामद

- पुलिस की सूचना पर जीआरपी व आरपीएफ के समन्वय से सुजानगढ़ रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
less than 1 minute read
Google source verification
पचास ग्राम सोना लेकर भागे नौकर को ट्रेन में पकड़ा, सोना बरामद

पचास ग्राम सोना लेकर भागे नौकर को ट्रेन में पकड़ा, सोना बरामद

जोधपुर.
सदर बाजार थाना पुलिस ने बाईजी का तालाब के पास बुलियन रिफाइनरी से पचास ग्राम सोने का बुरादा लेकर फरार होने वाले कर्मचारी को सुजानगढ़ रेलवे स्टेशन पर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से पकड़ लिया गया। उससे सोना भी बरामद किया गया।
थानाधिकारी बंशीलाल वैष्णव ने बताया कि बाइजी का तालाब के पास एचआरडीके बुलियन रिफाइनरी प्राइवेट लिमिटेड नामक ज्वैलरी शोरूम है, जहां काम करने वाला सुजस मण्डल पचास ग्राम सोने का बुरादा लेकर चंपत हो गया था। इस बारे में सूचना पर मिलते ही तलाश शुरू की गई। उसके हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में भागने का पता लगा। राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दी गई। ट्रेन में तलाश के बाद सुजानगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से सुजस मण्डल को पकड़ा गया। जिसे पुलिस को सुपुर्द किया गया। उसके कब्जे से पचास ग्राम सोना बरामद किया गया। बुलियन रिफाइनरी के दलीप पुत्र हरिराम सोनी की तरफ से चोरी का मामला दर्ज किया गया।