10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक निरीक्षक व छह एएसआइ सहित ३३ पुलिसकर्मियों को सेवा चिह्न

- पुलिस उपायुक्त (पूर्व) यादव ने किया सम्मानित
less than 1 minute read
Google source verification
एक निरीक्षक व छह एएसआइ सहित ३३ पुलिसकर्मियों को सेवा चिह्न

एक निरीक्षक व छह एएसआइ सहित ३३ पुलिसकर्मियों को सेवा चिह्न

एक निरीक्षक व छह एएसआइ सहित ३३ पुलिसकर्मियों को सेवा चिह्न
- पुलिस उपायुक्त (पूर्व) यादव ने किया सम्मानित
जोधपुर.
अपराधियों पर नियंत्रण व कानून-व्यवस्था की पालना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ३३ पुलिस कर्मियों को मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सरदार पटेल सभागार में आयोजित सादे कार्यक्रम में सेवा चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें एक निरीक्षक, ६ एएसआइ, ११ हेड कांस्टेबल व १५ कांस्टेबल शामिल हैं।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) भुवन भूषण यादव ने वर्ष २०१९ के लिए एएसआइ पुनीत कुमार, पुखराज व महेन्द्रसिंह को सर्वोत्तम, एएसआइ बींजाराम को अति उत्तम, हेड कांस्टेबल हुक्माराम, रोशनी खावा, कांस्टेबल सुमन, बुद्धि, दीपिका, खुशबू, परमेश्वरी, सरोज, सोनू कंवर, भंवरलाल, रामदयाल, इमरान खान, सरोज और हितेन्द्रसिंह को उत्तम सेवा चिह्न प्रदान किए। वर्ष २०२० के लिए एएसआइ रेंवतराम व चैनाराम, हेड कांस्टेबल निम्बाराम व हरिराम को सर्वोत्तम, महिला थानाधिकारी व निरीक्षक मंजू चौधरी, हेड कांस्टेबल रामनिवास, शमशेर खां, श्रीकृष्ण सांखला, भूपेन्द्रसिंह, भानाराम व प्रेमलता, कांस्टेबल छोटाराम, हुकमसङ्क्षह व सोहनलाल को अति उत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित किया गया।