10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर के बाहर खड़ी कार को आग लगाई

- छेड़छाड़ के आरोपी पर संदेह, एफआइआर दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification
घर के बाहर खड़ी कार को आग लगाई

घर के बाहर खड़ी कार को आग लगाई

जोधपुर. महामंदिर थानान्तर्गत रामनगर में मकान के बाहर खड़ी कार को सोमवार मध्यरात्रि तीन बजे आग लगा दी गई। कार मालिक महिला ने छेड़छाड़ के आरोपी पर रंजिश के चलते आग लगाने का संदेह जताकर मंगलवार को एफआइआर दर्ज कराई।

महामंदिर थानाधिकारी सुमेरदान के अनुसार रामनगर में एक मकान के बाहर खड़ी कार को तड़के तीन बजे आग लगा दी। कार जलने की आवाज सुनकर महिला व अन्य घरवाले बाहर आए तो आग लगाने वाला भाग निकला। नागौरी गेट स्थित अग्निशमन केन्द्र से एक दमकल के साथ शैलेन्द्रसिंह, महेन्द्र कुमार डाबी व चालक अर्जुन मौके पर पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह खाक हो चुकी थी। महिला की शिकायत पर सौभागसिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा रखा है। संभवत: इसी रंजिश के चलते उसने आग लगाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।