10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश वायरल के सात आरोपी गिरफ्तार

- सीएए व एनआरसी के विरोध में पब्लिक पार्क भरो आंदोलन का संदेश किया था वायरल
2 min read
Google source verification
सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश वायरल के सात आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश वायरल के सात आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.
सीएए व एनआरसी के विरोध में गत सप्ताह पब्लिक पार्क भरो आंदोलन के नाम से सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश वायरल करने के मामले में नागौरी गेट थाना पुलिस ने बुधवार को सात युवकों को गिरफ्तार किया। इन्होंने सात अलग-अलग ग्रुप में आंदोलन संबंधी संदेश वायरल किए थे।
थानाधिकारी जब्बरसिंह के अनुसार प्रकरण में नागौरी गेट के अंदर सिंधी भुट्टों का मोहल्ला निवासी खलील (१९) पुत्र अहमद बख्श व जावेद (२१) पुत्र सलीम मोहम्मद, कमला नेहरू नगर में गुजराती कॉलोनी निवासी मोहम्मद इमरान ( २२) पुत्र मेहबूब अली, लोहारों की मस्जिद के सामने निवासी शाहरूख (२२) पुत्र रइसु रहमान व सद्दाम हुसैन उर्फ मोंटू (२५) पुत्र जान मोहम्मद, चौपासनी में सुंदर बालाजी कॉलोनी निवासी मोहम्मद शरीफ (३२) पुत्र मोहम्मद इब्राहिम और मुजफ्फर (२५) पुत्र मोहम्मद जफर को साम्प्रदायिक सौहाद्र्र बिगाडऩे और शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

सीएए-एनआरसी के विरोध में गत २८ फरवरी को पब्लिक पार्क भरो आंदोलन के तहत उम्मेद उद्यान में एकत्रित होने संबंधी संदेश वायरल किए गए थे। मोहम्मद शरीफ ने केजीएन ग्रुप, शाहरूख ने मियां भाई ग्रुप, सद्दाम हुसैन ने आरजे-१९ और यारों का दरबार ग्रुप, वहां से मोहम्मद इमरान ने दुनिया की हकीकत ग्रुप में संदेश वायरल किए थे। यहां से खलील अहमद ने सिंधी प्रीमियर लीग और फिर जावेद ने मदद सेवा संस्थान व मुजफ्फर ने दुनिया की हकीकत ग्रुप में विद्वेष फैलाने वाले संदेश वायरल किए थे।
डीजी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

आंदोलन संबंधी संदेश वायरल होने पर पुलिस सुबह से देर शाम तक न सिर्फ पब्लिक पार्क बल्कि शहर के हर प्रमुख स्थान पर तैनात रही। भारी जाब्ता तैनात किया गया, लेकिन शाम तक कोई भी व्यक्ति एकत्रित नहीं हुआ। तब पुलिस महानिदेशक ने साम्प्रदायिक सौहाद्र्र बिगाडऩे का प्रयास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने संदेशों की जांच की और सात युवकों को गिरफ्तार किया।