10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लूट की सात वारदातें कबूली, सात मोबाइल बरामद

- दो युवकों से वारदातों प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद
less than 1 minute read
Google source verification
लूट की सात वारदातें कबूली, सात मोबाइल बरामद

लूट की सात वारदातें कबूली, सात मोबाइल बरामद

जोधपुर.
खाण्डा फलसा थाना पुलिस ने राह चलते लोगों से लूटपाट करने के मामले में रिमाण्ड पर चल रहे दो युवकों से सात मोबाइल व चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपियों ने चार थाना क्षेत्रों में लूटपाट करना कबूल किया है। चोरी की इस बाइक पर लूटपाट की गई थी।
थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि प्रकरण में सूरसागर में कुत्तों का बाड़ा के पास गणेश कॉलोनी निवासी राहुल पुत्र ताराचंद मेघवाल व पंचुड़ी पुत्र सुरेश आदिवाल को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर लिया गया था। आरोपियों ने 16 अक्टूबर की शाम 5.15 बजे फुलेराव की घाटी के पास प्रतिभा सोनी व शाम साढ़े पांच बजे बकरा मण्डी से सिवांची गेट जाने के दौरान सुखानंद बगेची निवासी राकेश बिश्नोई से मोबाइल लूटा था। 17 अक्टूबर को दोनों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड लिया गया था। आरोपियों ने इन दोनों वारदातों के साथ सरदारपुरा, प्रतापनगर और देवनगर थाना क्षेत्र में भी लूटपाट करना कबूल किया था।
आरोपियों की निशानदेही से सात कीमती मोबाइल बरामद किए गए। वहीं, बासनी थाना क्षेत्र से चुराई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। इसी मोटरसाइकिल पर लूटपाट की गई थी।