10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जापान में पर्यावरण का पाठ पढ़ाएंगे भारत के सात युवा

जापान में जेनेसिस सार्क एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए देश के 7 युवाओं में जोधपुर के रोवर जयेश्वर प्रजापत का चयन हुआ है। वे उच्च स्तरीय सहभागिता जेनेसिस में पर्यावरण पर जापान में चर्चा करने के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
2 min read
Google source verification
जापान में पर्यावरण का पाठ पढ़ाएंगे भारत के सात युवा

रोवर स्काउट जयेश्वर प्रजापत

जोधपुर। भारत स्काउट व गाइड के रोवर स्काउट जयेश्वर प्रजापत जापान में पर्यावरण का पाठ पढ़ाएंगे। जापान में होने वाले जापान-पूर्वी एशिया नेटवर्क ऑफ एक्सचेंज फॉर स्टूडेंट्स एंड यूथ्स (जेनेसिस) में उनका चयन हुआ है। सीओ स्काउट जोधपुर छतर सिंह पीडियार ने बताया कि जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन सेंटर की ओर से टोक्यो में 5 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित कार्यक्रम में सार्क देशों के सदस्य शामिल होंगे। इसमें पर्यावरण को लेकर विचार विमर्श होगा। रोवर लीडर व सहायक राज्य संगठन आयुक्त जोधपुर मंडल बाबुसिंह राजपुरोहित ने बताया कि भारत से 7 प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिसमें जयेश्वर उत्तर भारत से एकमात्र रोवर स्काउट है, जो देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रोवर लीडर व सहायक राज्य संगठन आयुक्त जोधपुर मंडल बाबु सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इसमें सार्क के 7 देश भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल और पाकिस्तान देशों के सदस्य अपने देश के पर्यावरण तकनीक, प्रगति व विकास पर अपने-अपने प्रेजेंटेशन देंगे और वहां की कला, संस्कृति, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का भी अवलोकन करेंगे। इस उच्च स्तरीय सहभागिता के लिए स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य, राज्य सचिव पी सी जैन, राज्य संगठन आयुक्त पूर्ण सिंह शेखावत, संगठन आयुक्त गाइड सुयश लोढ़ा, सहायक राज्य संगठन आयुक्त बाबूसिंह राजपुरोहित, सीओ स्काउट छतर सिंह, सीओ गाइड निशु कंवर, सीओ स्काउट एलआर शर्मा, सीओ गाइड गगनदीप कौर, स्थानीय संघ सचिव नारायण सिंह सांखला, रेंजर लीडर मंजू राठौड़, रेंजर लीडर पार्वती दाधीच, रोवर लीडर चेतन पीड़ियार, गाइडर दिव्या व रोवर, रेंजर ने शुभकामनाएं दी है। पांच वर्षों से अधिक समय तक रोवर स्काउट रहने और भारत में स्काउटिंग में अपने योगदान के लिए गवर्नर पुरस्कार प्राप्त करने के बाद जयेश्वर ने जेनेसिस के लिए चुने जाने पर अपना उत्साह और आभार संघठन को व्यक्त किया। उन्होंने अपनी पूरी अब तक की जीवन यात्रा में समर्थन के लिए अपने शिक्षकों, माता-पिता और दोस्तों को श्रेय दिया।

जेनेसिस एक्सचेंज कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य जापान और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लोगों के बीच आपसी विश्वास और समझ को बढ़ावा देना व भविष्य की दोस्ती और सहयोग के लिए आधार तैयार करना है। इसके अतिरिक्त इसका उद्देश्य इन क्षेत्रों में नेटवर्क का निर्माण करते हुए जापान की अर्थव्यवस्था, समाज, इतिहास, संस्कृति, राजनीति और राजनयिक संबंधों की समझ को बढ़ावा देना है। 2015 में शुरू की गई जापान-ईस्ट एशिया नेटवर्क ऑफ एक्सचेंज फॉर स्टूडेंट्स एंड यूथ (जेनेसिस) सार्क-जापान पहल, जापान और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बीच लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देती है। इस समृद्ध अनुभव के लिए भारत, श्रीलंका, मालदीव, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और भूटान सहित सात देशों के युवा प्रतिनिधियों से जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम टोक्यो, फुकुशिमा और होक्काइडो सहित जापान के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें पर्यावरण विषयों और अनुसंधान पर केंद्रित गतिविधियाँ शामिल होंगी।