10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ढाबे से सात किलो डोडा जब्त, संचालक गिरफ्तार

बाप पुलिस ने डोडा पोस्त जब्त किया
less than 1 minute read
Google source verification
ढाबे से सात किलो डोडा जब्त, संचालक गिरफ्तार

ढाबे से सात किलो डोडा जब्त, संचालक गिरफ्तार

बाप (जोधपुर). उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम बढ़ी सिड हाईवे पर स्थित खाने का ढाबे में सोमवार रात्रि में बाप पुलिस ने ग्रस्त के दौरान डोडा पोस्त जब्त किया। थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मादक पदार्थ सप्लायर के विरुद्ध लगातार कार्यवाही में बढ़ी सिड हाइवे पर रात्रि में खाने के ढाबे में तलाशी ली। इस दौरान 7 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर होटल संचालक दिनेश कुमार को किया गिरफ्तार किया। थानाधिकारी राजपुरोहित ने पुलिस अधीक्षक जोधपुर (ग्रामीण) राहुल बारहट के निर्देशानुसार मादक पदार्थ सप्लायर के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी दीपक कुमार शर्मा व वृत्ताधिकारी फलोदी पारस सोनी के निकट सुपरविजन में कार्यवाही की। इस दौरान कांस्टेबल कमलेश, ओपाराम, मूलाराम शामिल रहे ।

हादसे में बाइक सवार की मौत
बिलाड़ा (जोधपुर). अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हाम्बड़ों का बावला इगुनिया उचियाडा रोड निवासी ओमप्रकाश पुत्र पुनाराम सीरवी ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका भतीजा अनिल पुत्र बाबुलाल सीरवी सोमवार रात्रि को खारिया से वापस बिलाड़ा आ रहा था कि भोमियाजी मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह दूर जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे ट्रोमा सेंटर लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। निप्र