10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छाया कोहरा, सर्दी का असर बढ़ा

- कई स्थानों पर दिन का तापमान 30 डिग्री के नीचे पहुंचा
less than 1 minute read
Google source verification
Shadow fog, increase the effect of winter

छाया कोहरा, सर्दी का असर बढ़ा

जोधपुर. देश के उत्तरी हिस्से में हिमपात के बाद बीती रात से चल रही ठण्डी हवा से मौसम में फिर से बदलाव आ गया। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अलसुबह धुंध छाई रही। विजिबिलटी कम हो गई। मौसम में ठण्डक होने से दिन का तापमान तीन से चार डिग्री तक लुढक़ गया। मौसम विभाग ने तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट के संकेत दिए हैं।

सूर्यनगरी में गुरुवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री रहा लेकिन वातावरण में आद्र्रता अधिक होने से हल्की ठण्ड महसूस हो रही थी। सुबह आठ बजे तक धुंध का असर देखने को मिला। दिन चढऩे के साथ धूप तो निकल आई लेकिन मौसम में ठण्डक की वजह से गुलाबी सर्दी का अहसास हो रहा था। दिन का तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। शाम ढलने के बाद फिर से हल्की सर्दी हो गई। जिले के ग्रामीण हिस्सों में धुंध की वजह से तडक़े खेत-खलिहान जाने वाले लोगों को मुश्किल पेश आई। दूर की चीजें साफ नहीं दिखाई दे रही थी।
जैसलमेर में रात का तापमान 15.7 डिग्री रहा वहीं दिन का पारा लुढक़कर 30.7 डिग्री पर आ गया। दिन में गुलाबी सर्दी रही। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 17.8 व अधिकतम 32.5 डिग्री रहा। माउंट आबू में पारा 10 डिग्री रहा। पिलानी में रात का तापमान 13.9 व दिन का 22.9 से अधिक नहीं जा सका। श्रीगंगानगर और चूरू में दिन का तापमान 26 डिग्री के आसपास और बीकानेर में 29 डिग्री मापा गया।