10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुरी परकोटे के पारंपरिक श्लील गायन में गूंजेगा ‘CAA’ पर श्लील गाळी गायन, देर रात तक की जा रही रिहर्सल

इस बार गेर में गेरिए ‘मन्है ऐड़ो नहीं चाइजै, मन्है वेड़ो नीं चाइजै, हर जेड़ौ नहीं चाइजै, थोरे जेड़ो हिज चाइजै, मन्है पढय़ड़ो चाइजै, मन्है गुणियोड़ो चाइजै, और मन्है सीएए भी चाइजै’ बोल के साथ मैदान में गेर उतारते नजर आएंगे। इसमें गेर गायक देश में चर्चित रहे सीएए के तमाम बवाल को श्लील गाळ में भावपूर्ण तरीके से पेश करते नजर आएंगे।
2 min read
Google source verification
shaleel gair gayan in jodhpur on holi 2020 festival

जोधपुरी परकोटे के पारंपरिक श्लील गायन में गूंजेगा ‘CAA’ पर श्लील गाळी गायन, देर रात तक की जा रही रिहर्सल

अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. भीतरी शहर में सगे-सगियों के लिए गाई जाने वाली श्लील गाळी गायन में इस बार राजनीति की चर्चित घटनाओं को भी गेरिए अपने गायन में पेश करते नजर आएंगे। बेली फ्रेंड्स क्लब की ओर से होली पर शहर की समसामयिक घटनाओं व चर्चाओं को भी सम्मिलित किया गया है। इस बार क्लब की ओर से भीतरी शहर में निकाली जाने वाली गेर में बाकायदा सीएए (नागरिक संशोधन अधिनियम) पर गेर निकाली जाएगी।

बता दें कि मारवाड़ व परकोटे में गेर गायन की परंपरा राजा मानसिंह के समय से चली आ रही है। यहां लोग पीढ़ी दर पीढ़ी इसे आगे बढ़ाने का निर्वहन करते हैं। इस बार गेर में गेरिए ‘मन्है ऐड़ो नहीं चाइजै, मन्है वेड़ो नीं चाइजै, हर जेड़ौ नहीं चाइजै, थोरे जेड़ो हिज चाइजै, मन्है पढय़ड़ो चाइजै, मन्है गुणियोड़ो चाइजै, और मन्है सीएए भी चाइजै’ बोल के साथ मैदान में गेर उतारते नजर आएंगे। इसमें गेर गायक देश में चर्चित रहे सीएए के तमाम बवाल को श्लील गाळ में भावपूर्ण तरीके से पेश करते नजर आएंगे।

गेर मुख्य गायक मनोज बैली व गीतकार डॉ. रोबिन पुरोहित ने बताया कि इस बार आयो-आयो हूं, बेली आयो हूं, बोली नाथूराम सा वाळी कर लो फागण री तैयारी, सोने सो अंग, चांदी सो अंग और सगी थोरी केसर री कियारी जैसी गेरे पेश करेंगे। इसकी रिहर्सल भी बिजलीघर जयनारायण व्यास कॉलोनी में बालाजी मंदिर में चल रही है। इस गेर में संरक्षक मोहन बेली, अध्यक्ष पंकज दवे, उपाध्यक्ष महेश व्यास, मंडलदत्त व्यास, कोषाध्यक्ष कमलेश व्यास, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद पुरोहित, सचिव अरुण व्यास, बेटू सा, सहसचिव शिवा, संजय दय्या, निर्देशक विजय व्यास, विधिक सलाहकार नीलेश बोहरा, सुमित कल्ला, संगीतकार दीपक जोशी, लक्ष्मीकांत डांगी और गीतकार में स्व. दाऊलाल जोशी, पुखराज घेरवाणी और डॉ. रोबिन पुरोहित होंगे। इस बार गेर में दिवंगत दाऊलाल जोशी व दिवंगत अशोक घेरवानी को स्वरांजलि भी दी जाएगी। संयोजक महेश दत्त पुरोहित ‘भैय्या’ व गोपाल मूथा ने बताया कि गेरों को लेकर देर रात तक रिहर्सल की जा रही है। इसे देखने बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़ रहे हैं।