11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के भय से शीतला माता मेले पर रोक, मंदिर में जारी रहेंगे दर्शन, परिसर से हटने लगी दुकानें व झूले

नागौरीगेट के बाहर मारवाड़ के ऐतिहासिक शीतला माता मेले पर रोक लगा दी गई है। नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला की ओर से जारी आदेशों की पालना में उपायुक्त अश्विनी पंवार ने कार्रवाई शुरू की। शीतला माता मेला परिसर से दुकानें और झूले हटाने की कार्रवाई अतिक्रमण प्रभारी रवि प्रकाश के निर्देशन में शुरू की गई।
less than 1 minute read
Google source verification
sheetla mata mela closed in jodhpur due to coronavirus

कोरोना के भय से शीतला माता मेले पर रोक, मंदिर में जारी रहेंगे दर्शन, परिसर से हटने लगी दुकानें व झूले

वीडियो : गौतम उडेलिया/जोधपुर. नागौरीगेट के बाहर मारवाड़ के ऐतिहासिक शीतला माता मेले पर रोक लगा दी गई है। नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला की ओर से जारी आदेशों की पालना में उपायुक्त अश्विनी पंवार ने कार्रवाई शुरू की। शीतला माता मेला परिसर से दुकानें और झूले हटाने की कार्रवाई अतिक्रमण प्रभारी रवि प्रकाश के निर्देशन में शुरू की गई। रात में टीम ने कई दुकानदारो से अपील की थी। साथ ही पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है। नगर निगम जोधपुर के नियंत्रण में नागोरीगेट के बाहर स्थित कागा मेले में रोजाना काफी तादाद में लोग आते हैं। इसीलिए मेला 18 मार्च से तुरंत प्रभाव बंद करने के आदेश दिए गए हैं। निगम आयुक्त ने बताया कि नीलामी के जरिये जो राशि दुकानदारों से ली गई थी वह पुन: लौटाई जाएगी। हालांकि मंदिर में दर्शन पर रोक नहीं रहेगी।

श्रद्धालुओं की रही रेलमपेल
शीतला माता मेले के चौथे दिन श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखी गई। वहीं मंगलवार को दिन भर श्रद्धालुओं की रेलमपेल रही थी। महिलाओं के समूह के रूप में शीतला माता के दर्शनार्थ पहुंचने का क्रम अलसुबह से देर शाम तक चलता रहा। हालांकि दोपहर में धूप तेज होने के कारण नागौरी गेट चौराहे से लेकर मंदिर तक मेला व मंदिर परिसर सूना नजर आया। सुबह चांदपोल क्षेत्र की महिलाओं की गेर चंग की थाप पर शीतला माता से ओतप्रोत भक्तिगीतों पर नृत्य करते हुए मां शीतला के दरबार में पहुंची। महिला गेर समूह का शीतला माता (कागा तीर्थ ) ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल कच्छवाह व मेला अधिकारी कुलदीप गहलोत आदि ने चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। माताओं में नवजात शिशुओं को शीतला माता का चरणामृत 'खोळÓ पिलाने की होड़ सी रही।