11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांवों में सीएचसी को अपगे्रड करने के लिए शेखावत ने लिए चिकित्सकों से सुझाव

केंद्रीय जलशक्तिमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत संसदीय क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा व्यवस्थाओं के दौरे पर रहे। भविष्य में ऐसे केंद्रों को अपग्रेड करने के लिए चिकित्सकों से सुझाव लिए। शनिवार को लोहावाट, फलोदी और पोकरण विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया।
less than 1 minute read
Google source verification
गांवों में सीएचसी को अपगे्रड करने के लिए शेखावत ने लिए चिकित्सकों से सुझाव

गांवों में सीएचसी को अपगे्रड करने के लिए शेखावत ने लिए चिकित्सकों से सुझाव

जोधपुर।
केंद्रीय जलशक्तिमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत संसदीय क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा व्यवस्थाओं के दौरे पर रहे। भविष्य में ऐसे केंद्रों को अपग्रेड करने के लिए चिकित्सकों से सुझाव लिए। शनिवार को लोहावाट, फलोदी और पोकरण विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया।

आदर्श राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भीकमकोर पहुंचे और कोरोना की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने यहां पर अत्याधुनिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, मास्क और सेनेटाइजर स्वास्थ्य केंद्र को सौंपे। स्वास्थ्य केंद्र पल्ली में चिकित्साधिकारी और चिकित्सकों से पूछा कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों की मॉनिटरिंग का क्या तरीका है? चिकित्सकों ने ग्रुप के माध्यम से की जा रही मॉनिटरिंग की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी
पूर्व प्रधान भागीरथ बेनीवाल ने स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकताएं बताईं। फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई ने चिकित्सकीय सुविधा में इजाफा करने का आग्रह किया। फलोदी विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केलनसर में शेखावत ने चिकित्सा प्रभारी से कोरोना संक्रमण की स्थिति का फीडबैक लिया। शेखावत ने यह भी जाना कि मॉडल वार्ड बनाने के लिए कितने बेड और कौन से उपकरणों की अवश्यकता होगी। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, मास्क और सेनेटाइजर सौंपे। बाप में केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि ऑक्सीजन की क्या जरूरत रहती है? सिलेंडर कितने हैं? कोरोना संक्रमित मरीजों को कोरोना किट में क्या-क्या दवा दे रहे हैं? उन्होंने चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि फील्ड सर्वे जल्द-जल्द कराया जाए।