10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेखावत ने किया इस्कॉन सर्जिकल का दौरा

- कोविड वैक्सीनेशन के लिए बनाती है ऑटो डिसएबल व विशेष सीरिंज
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

May 25, 2021

शेखावत ने किया इस्कॉन सर्जिकल का दौरा

शेखावत ने किया इस्कॉन सर्जिकल का दौरा

जोधपुर।
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत व नगर निगम महापौर दक्षिण वनीता सेठ ने इस्कॉन सर्जिकल लिमिटेड, जो कोविड वैक्सीनेशन के लिए ऑटो डिसएबल व विशेष सीरिंज बनाती है, का दौरा किया। शेखावत ने फैक्ट्रीविजिट के दौरान सीरिंज उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया को देखकर विभिन्न बिन्दुओं व उत्पादन क्षमता पर चर्चा की। इस्कॉन सर्जिकल के एनके जैन ने बताया कि भारत में सिर्फ दो ही कंपनियां 0.5 एमएल डिसएबल सीरिंज बनाती है। कोविड महामारी व मांग को देखते हुए पिछले 3 माह में संस्थान ने उत्पादन क्षमता को दोगुना किया है ताकि अधिकाधिक लोगों को सीरिंज पहुंच सके। इस दौरान नरेन्द्र जैन, महेन्द्र जैन, संदीप भण्डारी, नितिन जैन, ऋ षभ जैन, पूर्व महापौर घनश्याम औझा व पूर्व उपमहापौर देवेंद्र सालेचा उपस्तिथ थे ।
--
सूखी भोजन सामग्री वितरण
जोधपुर।
कायापलट जन सेवा समिति की ओर से मंगलवार को जरुतरमंदों को सूखी भोजन सामग्री वितरित की गई। समिति अध्यक्ष आनंद दवे ने बताया कि समिति की ओर से चांदपोल स्थित शमशान के आसपास के जरुरतमंद लोगो को सुखी सामग्री, सब्जी का वितरण किया गया।