26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार शिव कुमार सोनी ने खोला अपना विजन

जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के संभावित दावेदार शिव कुमार सोनी ने अपना विजन खोल दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Shiv Kumar Soni, the BJP's potential claimant from Jodhpur city assemb

जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार शिव कुमार सोनी ने खोला अपना विजन

जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के संभावित दावेदार शिव कुमार सोनी ने अपना विजन खोल दिया है। सोनी ने कहा कि वे पावटा से आखलिया चौराहा तक एेलिवेटेड रोड बनवाएंगे। बाईजी तालाब के नीचे दुकानें और ऊपर गार्डन बनवाएंगे। आड़ा बाजार से मेड़ती गेट तक सीसी रोड बनवाएंगे। भीतरी शहर में पुरानी पाइप लाइनें हैं, जिनके कारण घरों में पानी नहीं आता। ये परेशानी बाहरी इलाकों में भी है। इन सभी जगहों की लाइनें बदलवाएंगे। जरूरतमंद लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ेगे। ताकि वे योजना का फ ायदा ले सकें। महात्मा गांधी अस्पताल में ट्रोमा सेंटर व प्रसव सुविधा शुरू करवाएंगे। ताकि भीतरी व बाहर से आने वाले लोगों को फ ायदा हो। इसके अलावा सरकार से समन्वय कर सरकारी अस्पतालों में शाम को दोबारा आउटडोर सुविधा शुरू करवाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधरवाएंगे। सोनी ने कहा कि शहर का सौंदर्य देखने विश्वभर से पर्यटक आते हैं। भीतरी शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों को विकसित करवाएंगे। इससे जोधपुर में ज्यादा से ज्यादा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्राकृतिक जलसरोवर को पर्यटन के रूप में विकसित करेंगे।


बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग