21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेहंदी-संगीत में थिरका चौहान-बंसल परिवार, शिवराज ने भी पत्नी संग किया डांस, आज यह रहेगा कार्यक्रम

Shivraj Singh Chouhan Son Wedding : केन्द्रीय कृषि मंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय और उद्यमी अनुपम बंसल की पुत्री अमानत गुरुवार को शादी के बंधन में बंधेंगे।

2 min read
Google source verification
Shivraj Singh Chouhan Son Wedding

जोधपुर। केन्द्रीय कृषि मंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय और उद्यमी अनुपम बंसल की पुत्री अमानत गुरुवार को शादी के बंधन में बंधेंगे। गोधूली वेला में शाम 7 से 9 बजे के बीच उम्मेद भवन पैलेस में फेरे होंगे। इससे पहले बुधवार को दोपहर में मेहंदी और शाम को संगीत कार्यक्रम में दूल्हा दुल्हन सहित दोनों ही परिवार के सदस्य जमकर थिरके। शिवराज ने भी गाना गाया और पत्नी के साथ थिरके।

बुधवार दोपहर में मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दूल्हा-दुल्हन ने बालीवुड थीम पर एंट्री ली तो सभी झूमने लगे। मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन का धूमधाम से मनाया गया। चौहान ने उम्मेद भवन पैलेस परिसर में ही पौधरोपण किया। उनकी पत्नी साधना सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि तुम्हे क्या शुभकामनाएं दूं, तुम ने हर ख्वाहिश पूरी की है। शाम को संगीत संध्या हुई जिसमें आकर्षक लाइटिंग व बॉलीवुड गानों पर लोग झूमने को मजबूर हो गए।

शिवराज भी झूमे

मंत्री शिवराज सिंह ने अपनी पत्नी के साथ नृत्य किया और माइक पकड़ कर गाना भी गाया। इसके बाद पूरे परिवार का सामूहिक नृत्य हुआ। दूल्हा-दुल्हन की एंट्री पर सभी ने जमकर हूटिंग की। पैलेस में लाल और पीले हेरिटेज थीम पर शामियाना सजाया गया है। संगीत कार्यक्रम इंडोर हॉल में सम्पन्न हुआ।

आज यह रहेगा कार्यक्रम

शाम 4 बजे के करीब लांसर लॉन से बारात रवानगी होगी। इसके बाद सभी कार्यक्रम बद्री लॉन में होंगे। यहां शाम 6 बजे वरमाला और इसके बाद फेरों की रस्म होगी। एमपी से पंडित विवाह करवाने के लिए पहुंचे हैं। इसके बाद डिनर कार्यक्रम होगा। इसमें राजनीतिक व उद्योग जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी।