22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

dhanteras 2023: श्री और कुबेर उतरे धरा पर, जोधपुर में 100 करोड़ की हुई धनवर्षा

Dhanteras 2023 कार्तिक कृष्णा त्रयोदशी धनवंतरी जयन्ती शुक्रवार को धनतेरस के रूप में मनाई गई। धन की अधिष्ठात्री महालक्ष्मी ‘श्री’ और देवता कुबेर शुक्रवार को धरा पर उतरे और बाजार में धनवर्षा हुई।

2 min read
Google source verification
dhanteras_2023.jpg

Dhanteras 2023

कार्तिक कृष्णा त्रयोदशी धनवंतरी जयन्ती शुक्रवार को धनतेरस के रूप में मनाई गई। धन की अधिष्ठात्री महालक्ष्मी ‘श्री’ और देवता कुबेर शुक्रवार को धरा पर उतरे और बाजार में धनवर्षा हुई। धनतेरस पर 4 राजयोग और एक 1 शुभ योग सहित 5 योगों का महासंयोग रहा, जिसमें शहरवासियों ने प्रीति, वरिष्ठ, सरल, शुभकर्तरी और सर्वार्थसिद्धि योग में खरीदारी की। दीपोत्सव के तहत बाजार में त्योहारी रंगत नजर आई। धनतेरस के दिन परम्परागत खरीदारी के चलते शहर के बाजारों में खरीदारों का सैलाब उमड़ा और जमकर धन की बरसात हुई। रोशनी से सराबोर बाजारों में शहरवासियों ने स्वर्ण आभूषणों सहित चांदी के सिक्के, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स, गारमेन्ट्स, फर्नीचर, ड्रायफ्रूट, घरेलू आवश्यक सामग्री, पूजन सामग्री, स्टील-पीतल व तांबे के बर्तन जमकर खरीदे। मारवाड़ के विभिन्न अंचलों व जिले के आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीददारी के लिए उमड़े। सूर्यास्त के बाद रंगीन रोशनी से नहाए बाजार में हर घर खरीदार बनता नजर आया।

आज भी धनतेरस
ज्योतिषियों के अनुसार, कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि शुक्रवार को दोपहर 12:35 बजे शुरू हुई, जो शनिवार को दोपहर 1:57 बजे तक रही। धनतेरस का त्योहार प्रदोष काल में मनाने की परंपरा है, इसलिए यह शु्क्रवार को मनाई गई। वहीं, शनिवार दोपहर 1:58 बजे से रूप चतुर्दशी शुरू हो गई।

स्वर्ण व चांदी के सिक्कों के प्रति रहा क्रेज
बर्तनों व अन्य उत्पादों के साथ चांदी व सोने के सिक्कों की खरीद के प्रति रुझान बना रहा। इस बीच व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शाम को दीपक प्रज्वलित कर कुबेर की पूजा की गई। सड़कों पर वाहनों की भीड़ के बीच यातायात कई बार बाधित हुआ। भीतरी शहर के कटला व सर्राफा बाजार में खासी रौनक रही। शहर की नई सड़क, त्रिपोलिया बाजार, सोजतीगेट, गोल बिल्डिंग, सरदारपुरा, चौपासनी रोड, महामंदिर, रातानाडा, घंटाघर क्षेत्र के अधिकांश प्रतिष्ठान ग्राहकों से अटे नजर आए।

श्री यंत्र का अभिषेक किया
किला रोड महादेव अमरनाथ व नवगृह मन्दिर पर धनतेरस के उपलक्ष्य में श्रीयंत्र का 31 किलो दूध से अभिषेक किया गया तथा लक्ष्मी हवन किया गया। जिसमे पं कमलेश कुमार दवे, अजय दवे ,मृगांक दवे, धीरज ,रामेश्वर आदि उपस्थित थे।

इन सेक्टर्स में दिखा क्रेज
ज्वैलरी: धनतेरस पर ज्वैलरी, सोना या चांदी खरीद के लिए लोगों में क्रेज देखा गया। ज्वैलर्स के अनुसार, इस सेक्टर में करीब 20-30 करोड़ का कारोबार हुआ।
रियल एस्टेट: धनतेरस पर प्रोपर्टी, फ्लैट, विला आदि की खरीदी में उत्साह देखा गया। रियल एस्टेट कारोबारियों के अनुसार इस सेक्टर में करीब 8-10 करोड़ रुपयों का कारोबार हुआ।
इलेक्ट्रानिक्स: इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट, मोबाइल फोन की नई श्रृंखला के प्रति युवाओं में खासा उत्साह नजर आया । इस क्षेत्र में 15-20 करोड़ का कारोबार हुआ।
ऑटोमोबाइल सेक्टर: कई लोगों ने भीड़ से बचने के लिए पसंदीदा प्रॉडक्ट्स व वाहन पहले ही बुक करा दिए थे । ये लोग भी शुक्रवार को डिलीवरी लेने पहुंचे। ऑटोमोबाइल सेक्टर में करीब 35-40 करोड़ का कारोबार हुआ।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग