रामद्वारा के महंत संत रामप्रसाद महाराज के सान्निध्य में व्यासपीठ से कथावाचक गोवत्स राधा कृष्ण महाराज की ओर से मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव, माखन चोरी और बाल लीलाओं का अत्यंत भावविभोर कर देने वाला वर्णन किया गया। कथा के प्रत्येक प्रसंग ने श्रद्धालुओं को वृंदावन की गलियों में पहुंचा दिया, जहां बाल गोपाल अपनी लीलाओं से सभी को आनंदित कर रहे हैं। कथावाचक ने माखन चोरी लीला प्रसंग में कहा कि जिसके अंदर भक्ति और प्रेम है, वही भगवान को बांध सकता है।