10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के वरिष्ठ रंगकर्मी श्याम पंवार का निधन

जोधपुर. राजस्थान के वरिष्ठ रंगकर्मी श्याम पंवार का लम्बी बीमारी के बाद मंगलवार को महात्मा गांधी अस्पताल में निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे। पंवार का शाम को सिवांची गेट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पुत्र मनोज व सूरज पंवार ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर नगर के अनेक गण मान्य कलाकार, साहित्यकार व समाज सहित उनके परिजन उपस्थित थे।
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Mar 26, 2019

Shyam Pawar, Rajasthan's senior stege Artist Pass away

Shyam Pawar, Rajasthan's senior stege Artist Pass away

जोधपुर. राजस्थान के वरिष्ठ नाट्य अभिनेता और निर्देशक श्याम पंवार का लम्बी बीमारी के बाद मंगलवार को महात्मा गांधी अस्पताल में निधन हो गया। वे 68 वष के थे। पंवार का शाम को सिवांची गेट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पुत्र मनोज व सूरज पंवार ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर नगर के अनेक गण मान्य कलाकार, साहित्यकार व समाज सहित उनके परिजन उपस्थित थे।

150 से अधिक नाटकों में अभिनय

पंवार राजस्थान में आधुनिक हिंदी रंगमंच के अग्रिम पंक्ति के पायोनियर रंगकर्मी थे। उन्होंने अपने 50 वर्षीय रंग जीवन मे 150 से अधिक नाटकों में अभिनय व 35 नाटकों का निर्देशन किया था । पंवार ने 10 से अधिक हिंदी राजस्थानी और फिल्मों सहित कई धारावाहिकों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अभिनेता के जीवन पर निर्देशित व अभिनीत नाटक नट सम्राट में दादा साहब की जीवंत भूमिका के लिए उनकी देश भर में प्रशंसा की गई थी। उन्हें रंगकर्म मे विशिष्ट व उल्लेखनीय योगदान पर राजस्थान संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से नवाजा गया था। पंवार जलदाय विभाग में कार्यालय अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे राजस्थान कला साहित्य संस्थान के अध्यक्ष थे ।

महान व समर्पित नाट्यधर्मी खो दिया
उनके अभिन्न मित्र व राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रमेश बोराणा ने श्याम पंवार को राजस्थान के कला जगत की अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि पंवार के निधन से राजस्थान ने एक महान व समर्पित नाट्यधर्मी खो दिया है, उन्होंने जीवन पर्यंत रंगमंच की निष्काम सेवा की और अपनी अंतिम सांस भी विश्व रंगमंच की पूर्व संध्या पर छोड़ी है।