
ये पांच तस्वीरें नहीं देखी तो क्या देखा... सीवरेज लाइन साफ करने का यह तरीका हो रहा वायरल
जोधपुर. सीवरेज लाइन को साफ करने के लिए जब मशीनें जवाब दे जाती है तो इंसान कुछ ऐसे जोखिम उठाता है। उसे सीवरेज मैन हॉल में उतरना पड़ता है और जेट मशीनों के पाइप को सही जगह पहुंचाना पड़ता है। यह नजारा मंगलवार को रेलवे स्टेशन मार्ग पर देखने को मिला। यहां सीवरेज लाइन चॉक होने पर सफाई कर्मचारी को लाइन में उतारने से पहले सुरक्षा की दृष्टि से ऑक्सीजन मास्क लगाया और रस्सों से बांध कर लाइन में उतारा गया। सीवरेज लाइन की जहरीली गैसों से पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। कई बार हमने जोधपुर व अन्य शहरों में सुरक्षा मानकों का ताक पर रख कर्मचारियों को जोखिम उठाते तस्वीरें देखी है, लेकिन इस प्रकार सुरक्षा के सभी मानक अपनाना सकारात्मक संदेश देता है। इस पूरे घटनाक्रम को पत्रिका के फोटो जर्नलिस्ट मनोज सैन ने कैमरे में कैद दिया।
Published on:
08 Jan 2020 07:30 pm
