10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइकिल चुराने का आरोपी पकड़ा तो बरामद हुईं छह साइकिलें

- चोरी की छह साइकिलें बरामद
less than 1 minute read
Google source verification
साइकिल चुराने का आरोपी पकड़ा तो बरामद हुईं छह साइकिलें

साइकिल चुराने का आरोपी पकड़ा तो बरामद हुईं छह साइकिलें

साइकिल चुराने का आरोपी पकड़ा तो बरामद हुईं छह साइकिलें
- चोरी की छह साइकिलें बरामद
जोधपुर.
बासनी थाना पुलिस ने सरस्वती नगर स्थित मकान के अंदर खड़ी साइकिल चुराने के मामले में शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चोरी की छह साइकिलें बरामद की।
थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि सरस्वती नगर सेक्टर ए निवासी रितेश पुत्र देवराज जैन के मकान में पॉर्च में खड़ी साइकिल गत 28 अप्रेल को दिनदहाड़े चोरी हो गई थी। पड़ोसी मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की चोर की हिमाकत कैद हो गई। भरत चौहान ने बासनी थाने में साइकिल चोरी का मामला दर्ज कराया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की। संदिग्धों से पूछताछ के बाद शुक्रवार को सरस्वती नगर सेक्टर सी निवासी भरत (27) पुत्र ताराचंद चौहान को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही से चोरी की छह साइकिलें बरामद की गईं। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने क्षेत्र में विभिन्न मकानों से यह साइकिलें चुराईं हैं। जिनके बारे में पूछताछ की जा रही है।