10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्मैक सप्लायर चढ़ा पुलिस के हत्थे

  फलोदी. फलोदी पुलिस ने बुधवार को स्मैक के एक प्रकरण में वांछित स्मैक सप्लायर को दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ३० ग्राम स्मैक, २.५ किलो गांजा व १७५ ग्राम पीसा हुआ डोडा पोस्त बरामद किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी पुलिस द्वारा गिरफ्तार स्मैक सप्लायर

फलोदी पुलिस द्वारा गिरफ्तार स्मैक सप्लायर

पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण राहुल बारहट ने बताया कि फलोदी क्षेत्र में बढ़ रही स्मैक की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एएसपी लक्ष्मीनारायण शर्मा, डीएसपी पारस सोनी के निर्देशन में सीआई राजीव भादू, हैड कांस्टेबल दमाराम, कांस्टेबल ओमाराम, सुनील, गिरिराज, संतोष, पूरणदान, सुभाष व रेखा की टीम ने स्मैक के एक प्रकरण में वांछित मुख्य सप्लायर मुकेश पुत्र पोकरदास वैष्णव निवासी चन्द्रशेखर कॉलोनी फलोदी को घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मौके पर पंहुचने के दौरान मुकेश घर के बाहर एक थैली लेकर खड़ा था। तलाशी के दौरान थेली में 30 ग्राम स्मैक, 2.5 किलो गांजा व 175 ग्राम पीसा हुआ डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुकेश काफी समय से स्मैक के अवैध कारोबार में लिप्त रहने की जानकारी मिली है। साथ ही गत ९ सितम्बर को स्मैक के साथ गिरफ्तार संतोष के कब्जे से मिली स्मैक का सप्लायर मुकेश ही है। मामले की जांच चाखू थानाधिकारी दीपसिंह को दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। (कासं)

--------