10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संवैधानिक जागरूकता से ही स्मार्ट विलेज चरितार्थ होगा

jnvu news - जेएनवीयू के सालावास गांव में प्रमाण पत्र कोर्स शुरू
less than 1 minute read
Google source verification
संवैधानिक जागरूकता से ही स्मार्ट विलेज चरितार्थ होगा

संवैधानिक जागरूकता से ही स्मार्ट विलेज चरितार्थ होगा

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) की ओर से गोद लिए सालावास गांव में ग्रामीणों को संविधान की जानकारी के लिए प्रमाण पत्र कोर्स की रविवार को शुरुआत हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नाथू सिंह राठौड़ कहा कि ग्रामीणों में संविधान की अपेक्षाकृत कम जागरूकता है। ऐसे में यह कोर्स को स्मार्ट विलेज की अवधारणा को चरितार्थ करेगा।

मुख्य वक्ता एडवोकेट देवकीनंदन व्यास ने अपने उद्बोधन में अधिकारों के पूर्व मूल कर्तव्यों की जानकारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि संविधान व विधिक जानकारी आम व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि करती है। प्राचार्य धर्मपाल नारनौलिया, नोडल अधिकारी डॉ दिनेश गहलोत और स्थानीय संयोजक उम्मेद राज लक्ष्कार ने विचार रखे।
नोडल अधिकारी डॉ गहलोत ने बताया कि पाठ्यक्रम के लिए 50 ग्रामीणों पंजीकरण कराया है। प्रतिभागियों को साइबर क्राइम, सूचना का अधिकार, उपभोक्ता अधिकार, ट्रैफिक नियम और अन्य सामाजिक विधियों की जानकारी दी जाएगी।