10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Smuggling : ड्रग्स तस्करी के साथ-साथ हथियारों की खरीद-फरोख्त

- जेल में बंद युवक ने बेची थी पिस्तौल व जिंदा कारतूस- थानाधिकारी पर फायरिंग के आरोपी का अब हथियार तस्करी में भी वांछित
less than 1 minute read
Google source verification
Smuggling : ड्रग्स तस्करी के साथ-साथ हथियारों की खरीद-फरोख्त

Smuggling : ड्रग्स तस्करी के साथ-साथ हथियारों की खरीद-फरोख्त

जोधपुर।
बनाड़ थानान्तर्गत (Police station Banar) सारण नगर में कार वॉशिंग गैराज से अवैध हथियार के साथ गिरफ्त में आने वाले युवक ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी से सात हजार रुपए में पिस्तौल व दस जिंदा कारतूस (Pistol and cartridges purchased in 7 thousand Rs) खरीदे थे। मौके से फरार होने वाला मुख्य आरोपी सात दिन बाद भी गिरफ्त में नहीं आ सका है।(No clue of main accused)
जांच अधिकारी एएसआइ तेजाराम ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार गोयतों की ढाणी निवासी सुभाष उर्फ पिंटू बिश्नोई को तीन दिन की रिमाण्ड अवधि समापत होने पर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मुचलके पर छोड़ दिया गया। रिमाण्ड अवधि के दौरान पूछताछ में सामने आया कि उसने पांच-छह माह पहले कुड़ गांव निवासी श्यामलाल जाट से सात हजार रुपए में पिस्तौल व दस जिंदा कारतूस खरीदे थे। उसे बिसलपुर फांटा के पास अवैध हथियार की आपूर्ति दी गई थी। जो पुलिस जब्त कर चुकी है।
वर्तमान में आरोपी श्यामलाल मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में चित्तौड़गढ़ जेल में बंद है। अब पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करेगी।
थानाधिकारी पर फायरिंग के बावजूद है फरार
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह जुड गांव निवासी अशोक पुत्र हनुमानराम के लिए बतौर कार चालक काम करता था। अशोक मादक पदार्थ तस्करी करता है। सुभाष को कार के प्रत्येक ट्रिप के बदले 15 हजार रुपए मिलते थे। अशोक पर डांगियावास थानाधिकारी कन्हैयालाल पर फायरिंग करने का आरोप है। फायरिंग के बाद से वह फरार है। (Main accused also wanted in firing on SHO)