
‘हम राजस्थानी’ के जरिये खुलेंगे समाज उत्थान और सेवा के नए द्वार
जोधपुर।
राजस्थान फाउंडेशन और सिम्पली जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली वर्चुअल श्रंखला हम राजस्थानीष् का नया कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने अमेरिका के 17 वर्षीय प्रवासी राजस्थानी निखिल मेहता के साथ बातचीत की।
निखिल मेहता जयपुर फुट यूएसए के चीफ यूथ कोऑर्डिनेटर भी हैं और युवाओं को सामाजिक दायित्वों को निभाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे प्रवासी राजस्थानी केके मेहता, चीफ फाइनेंशियल एडवाइजर, जयपुर फुट यूएसए ने निखिल मेहता की ओर से जरूरतमंदों के लिए ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और मोबाइल वैन के संबंध में उनके द्वारा की गई पहलों के बारे में बात की।
मेहता ने कहा कि राजस्थान फाउंडेशन के साथ समन्वय कर जोधपुर में कुछ परियोजनाएं शुरू करना चाहते हैं। इसमें सुशीला बोहरा के साथ मिलकर नेत्रबाधित बच्चों के लिए छात्रावास का निर्माण करना चाहते हैं, जिसके लिए वे एक करोड़ रुपए लगाने को तैयार हैं। साथ ही एक मूक बधिर कॉलेज की स्थापना का पूरा खर्च उठाने को भी तैयार हैं।
जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी ने निखिल मेहता को राजस्थानी यूथ का ब्रांड एंबेसडर बनाने का भी सुझाव दिया। श्रीवास्तव ने कहा कि उनके प्रस्तावों को जल्द अमल में लाते हुए कौशल विकास, महिला सशक्तिकरणए और कई अन्य से संबंधित नई पहलों पर एक साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान फाउंडेशन, जयपुर फुट और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के साथ मिलकर किसी भी देश में 100-150 लोगों की मदद के लिए एक शिविर की व्यवस्था करना चाहता है। भंडारी ने इस आयोजन के लिए सहयोग करने की सहमति दी जाहिर की। संचालन सिम्पली जयपुर की संस्थापक अंशु हर्ष ने किया।
Published on:
24 Aug 2021 12:12 am
