10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गूंजने लगे मसीही घरों में बड़े दिन की खुशियों के गीत

रोशनी से नहाए चर्च, क्रिसमस मिड नाइट आराधना में ऑनलाइन ही शामिल हो सकेंगे श्रद्धालु
1 minute read
Google source verification
गूंजने लगे मसीही घरों में बड़े दिन की खुशियों के गीत

गूंजने लगे मसीही घरों में बड़े दिन की खुशियों के गीत

जोधपुर. बड़े दिन के रूप में मनाए जाने वाले प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिन ‘क्रिसमस’ के उपलक्ष्य में जोधपुर के सभी प्रमुख चर्च पर आकर्षक रोशनी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मसीही समाज के घरों में क्रिसमस ट्री की सजावट प्रभु यीशु जन्म ‘बड़े दिन’ से जुड़े खुशियों के गीत क्रिसमस कैरोल्स गायन शुरू हो गया है। शहर के सभी प्रमुख गिरजाघरों में 24 दिसम्बर को होने वाली मध्यरात्रि आराधना इस बार बिना श्रद्धालुओं के होगी। तारघर के पीछे स्थित एसएम चर्च के बेल टॉवर पर सचिन लॉयल के निर्देशन में तैयार कर लगाया गया करीब २५ फीट का स्टार आकर्षण का केन्द्र बना है। एसएम चर्च में २४ दिसम्बर को मध्यरात्रि आराधना ऑन लाइन होगी।

गूंजने लगे मसीही घरों में खुशियों के गीत
क्रिसमस आगमन के उपलक्ष्य में घर घर कैरोल्स गूंजने लगे है। मेथोडिस्ट चर्च के सदस्य मसीही बहुल मोहल्लों में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ घरों में खुशियों के गीत कैरोल्स प्रस्तुत कर रहे है। एसएम चर्च व कुड़ी भगतासनी स्थित आराधनालय में क्रिसमस आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। क्रिसमस आगमन पर २४ दिसम्बर को केंडल लाईट आराधना रात्रि 11.30 बजे ऑन लाइन रेव्ह. जितेन्द्र नाथ व रेव्ह. क्रूस लॉयल के सान्निध्य में होगी।

यहां भी तैयारियां जोरों पर
सरदारपुरा सी रोड स्थित क्राइस्ट चर्च में फादर रेव्ह. मनीषराव, रेजीडेन्सी रोड स्थित सेन्ट्रल मेथोडिस्ट चर्च में रेव्ह. विक्रम मसीह एवं एसडीए चर्च में पास्टर आर्डन, मार्थोमा चर्च के फादर प्रत्युश और जेडीए सर्किल के पास सेंट थेरेसास् चर्च में फादर जैकब थॉकस के सान्निध्य में क्रिसमस सजावट की तैयारियां पूरी कर ली गई है। कुड़ी सेंट मदर टेरेसा चर्च में क्रिसमस की पूर्व आराधना २४ दिसम्बर को शाम ५.३० फादर एल जोजेफ और फादर संतोष के सान्निध्य में होगी। झालामंड स्थित सेंट पॉल चर्च में फादर डेविड के सान्निध्य में क्रिसमस आराधना होगी।