10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसपी पहुंचे घटनास्थल, हमलावर पकड़ से दूर

- पुलिस को अंदेशा, पारिवारिक रंजिश में कैम्पर जलाने आए थे हमलावर- ढ़ाणी पर हमला व महिलाओं से मारपीट और कैम्पर जलाने का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
एसपी पहुंचे घटनास्थल, हमलावर पकड़ से दूर

एसपी पहुंचे घटनास्थल, हमलावर पकड़ से दूर

एसपी पहुंचे घटनास्थल, हमलावर पकड़ से दूर
- पुलिस को अंदेशा, पारिवारिक रंजिश में कैम्पर जलाने आए थे हमलावर
- ढ़ाणी पर हमला व महिलाओं से मारपीट और कैम्पर जलाने का मामला

जोधपुर.

जिले के ओसियां थानान्तर्गत एकलखोरी गांव में ग्रामीण ही नहीं पुलिस को खुलेआम चुनौती देने वाले एक भी हमलावर गुरुवार को तीसरे दिन भी पकड़ में नहीं आ सके। उधर, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल बारहठ वारदातस्थल पहुंचे व पूरे मामले की जानकारी ली। ढाणी मालिक व उनकी पत्नी-पुत्री से बातचीत की।
वृत्ताधिकारी (ओसियां) दिनेश मीणा के अनुसार प्रकरण में अभी तक कोई भी हमलावर पकड़ में नहीं आए हैं। इन्हें पकडऩे के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं हैं, लेकिन अभी तक सुराग नहीं लग सका है। पुलिस हमले को पारिवारिक रंजिश मान रही है। जो परिवार के भाइयों के बीच लंबे समय से चल रही है। कुछ समय पहले परिवार की एक युवती को भगा ले जाने और फिर कोर्ट में बयान देकर युवक के साथ रहने से विवाद फिर बढ़ गया था।

इसी विवाद के बीच कुछ दिन पूर्व एकलखोरी गांव में ही बोलेरो कैम्पर से आरोपियों को जानबूझकर टक्कर मारी गई थी। यह बोलेरो कैम्पर परिवार के सदस्य मुकेश बिश्नोई की है। जो मंगलवार अपराह्न दूसरे भाई बाबूराम की ढाणी के बाहर खड़ी थी। जानबूझकर टक्कर मारने का बदला लेने के लिए श्रवण बिश्नोई व दस-बारह व्यक्ति वाहनों में आए थे और बोलेरो कैम्पर जला दी थी। महिलाएं घर से बाहर आईं तो उन पर भी हमला किया गया था।