
सीएसआर राशि खर्च करना जिम्मेदारी का काम
जोधपुर. भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के जोधपुर चेप्टर की ओर से गुरुवार को निगमीय सामाजिक उत्तरदायित्व पर अद्र्ध दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता शिखर गोयल ने कहा कि विशेष क्षेत्र की कंपनियों के द्वारा हर वर्ष अपने नेट प्रॉफिट का 2 प्रतिशत सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी पर खर्च करना होता है। गोयल ने कंपनियों द्वारा करोड़ों रुपए की राशि सीएसआर में खर्च करवाने के नियम, राशि संबंधित संस्थाओं से खर्च करवाने में बरती जाने वाले सावधियां और उन क्षेत्रों के बारे में बताया जहां सीएसआर की जरुरत है। मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर कुंती परिहार ने कहा कि कंपनी सचिव संस्थान के लिए वह हर समय उपलब्ध है और उन्हें गर्व होता है कि जोधपुर में कंपनी सचिव संस्थान हमेशा ऑल इंडिया रैंक में अपनी जगह बनाता है। आईसीएसआई के स्थानीय अध्यक्ष केशव राठी और स्थानीय सचिव दीपक केवलिया ने उद्बोधन दिया। संस्थान के कार्यालय प्रभारी ओपी सैनी का सम्मान किया गया। मंच संचालन प्राची चौपड़ा व मुस्कान महानंदानी ने किया।
Published on:
25 Mar 2021 06:54 pm
