10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैक्सीन के टोटे के बीच राहत की छींटे, 40 हजार डोज आज जोधपुर पहुंचेगी

  डेढ़-दो दिन जितनी ही वैक्सीन जोधपुर आ रही है
less than 1 minute read
Google source verification
वैक्सीन के टोटे के बीच राहत की छींटे, 40 हजार डोज आज जोधपुर पहुंचेगी

वैक्सीन के टोटे के बीच राहत की छींटे, 40 हजार डोज आज जोधपुर पहुंचेगी

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसी तेजी के साथ वैक्सीन नहीं है। जोधपुर में रविवार को महज हजार-दो हजार जनों का टीकाकरण हुआ। वहीं वैक्सीन की नई खेप जयपुर से सोमवार शाम जोधपुर पहुंचेगी। इसमें 40 हजार डोज जोधपुर लाई जा रही है। ये डोज बस दो दिन जितनी है। जबकि जोधपुर क्षमता अनुसार 40 हजार डोज तो एक दिन में खत्म कर सकता है। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि वैक्सीन के लिए वाहन रवाना कर दिया गया है। सोमवार सुबह जयपुर से वैक्सीन शाम तक जोधपुर पहुंच जाएगी।

2069 को लगी कोविड की पहली डोज

आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि रविवार को कोविड की प्रथम डोज 2069 को लगाई गई। हेल्थ वर्कर्स में प्रथम डोज 3, सैकंड डोज 6, फ्रंटलाइन वर्कर्स में प्रथम डोज 553, 45 से 60 आयुवर्ग में प्रथम डोज 1097, सैकंड डोज 26, 60 से अधिक आयुवर्ग में प्रथम डोज 416, सैकंड डोज 159 को लगाई गई। कुल सैकंड डोज 191 को लगी। वैक्सीनेशन महज 20 साइट्स पर हुआ।