10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेलमंत्री चांदना ने किया बड़ा ऐलान, कहा राजस्थान के खिलाडिय़ों को मिलेगा खेल कोटे में आरक्षण

जोधपुर में आइपीएल के सवाल के जवाब में खेलमंत्री ने कहा कि बीसीआइआइ एक ऑटोनॉमस बॉडी है। आइपीएल बड़ा आयोजन है, मैच के स्थान सरकार तय नहीं करती है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रतिनिधि होने के नाते दावे के साथ कह सकता हूं कि आने वाले समय में जोधपुर में आइपीएल मैच होगा।
2 min read
Google source verification
sports minister ashok chandna rajasthan sportsmen reservation

खेलमंत्री चांदना ने किया बड़ा ऐलान, कहा राजस्थान के खिलाडिय़ों को मिलेगा खेल कोटे में आरक्षण

जोधपुर. प्रदेश के खेलमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि सरकार बनने के बाद एक साल में खेल नीतियों में संशोधन कर कामयाबी हासिल की है। इसके तहत खेल कोटे में आरक्षण से प्रदेश के खिलाडिय़ों को फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि सरकारी नौकरियों में खिलाडिय़ों के लिए पूर्व में 2 प्रतिशत आरक्षण था, उनमें संशोधन कर ओपन नेशनल खेले हुए, स्कूल व यूनिवर्सिटी मेडलिस्ट खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है।

आगे विभिन्न विभागों में 75 हजार नौकरियां आने वाली हैं, इनमें से करीब 20-25 पदों के लिए विज्ञप्तियां जारी हो चुकी हैं। इनमें से खेल कोटे से करीब डेढ हजार नौकरियां लग जानी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि अगर पूर्व के नियम-प्रावधान होते तो इन नौकरियों के लिए 300 आवेदक ही आते व 1200 सीटें खाली रह जाती। अब संशोधन के बाद करीब 4 हजार आवेदक आएंगे और अच्छे खिलाडिय़ों को नौकरियां मिलेगी।

जोधपुर में होगा आइपीएल
जोधपुर में आइपीएल के सवाल के जवाब में खेलमंत्री ने कहा कि बीसीआइआइ एक ऑटोनॉमस बॉडी है। आइपीएल बड़ा आयोजन है, मैच के स्थान सरकार तय नहीं करती है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रतिनिधि होने के नाते दावे के साथ कह सकता हूं कि आने वाले समय में जोधपुर में आइपीएल मैच होगा। कुछ सुधारों की जरूरत है, इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारी भी चल रही है।

दूर होगी कोचों की कमी
जोधपुर में स्थित फुटबॉल एकेडमी में स्थाई कोच के बारे में चांदना ने कहा कि सरकार ने इस बजट में कोचेज का बजट बढ़ाया है। इसमें पार्ट टाइम कोचेज की नई टेण्डर प्रक्रिया करनी होगी। पुरानी प्रक्रिया से कर देते तो दो साल में आधे से भी कम पार्ट टाइम कोच लगते। इस मद में फण्ड भी 3 से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपए किया है। अब जल्द ही पार्ट टाइम कोच नियुक्त किए जाएंगे।

स्टेट गेम खिलाडिय़ों को नया प्लेटफॉर्म देगा
चांदना ने कहा कि 3 से 6 जनवरी तक स्टेट गेम्स होंगे। सरकार की ओर से पहली बार खिलाडिय़ों को निष्पक्ष प्लेटफॉर्म दिया जा रहा है। इससे खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलेगा। स्कूलों में खेलों के स्तर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली में खेलों को प्रमोशन मिलना चाहिए। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शिक्षामंत्री से बात करेंगे।