
MLA Ashok Chandana, partition of departments of ministers in rajasthan Congress government Division of ministries Congress President Rahul Gandhi Chief Minister Ashok Gehlot Deputy CM Sachin Pilot Cabinet Minister Shanti Kumar Dhariwal Pramod bhaiya Minister of State Ashok Chandana Rajasthan patrika . hindi news. update news. letest news., ashok chandana in jodhpur, sports minister, jodhpur congress, jodhpur news, jodhpur news in hindi
वीडियो : अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. राजस्थान प्रदेश के युवा कांग्रेस अध्यक्ष और युवा मामले व खेल विकास राज्य मंत्री अशोक चांदना गुरुवार को जोधपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से चर्चा की। मीडिया से मुखातिब होने पर चांदना ने कहा कि पार्टी के लीडरशिप में गांधी व गहलोत आदि ने जो निर्णय लिया है उसे पूरा करने की पूरी कोशिश रहेगी। मेरे युवा कंधों पर डाली गई जिम्मेदारियों का निर्वहन ही प्राथमिकता है। युवाओं के रोजगार संबंध में कांग्रेस ने वादे किए हैं उसे पार्टी पूरा करेगी। दो साल में आर्थिक व्यवस्था बिगड़ गई है। जो रोजगार सृजन में असंतुलन आया है चाहे वह सरकारी क्षेत्र हो या निजी क्षेत्र सरकार इसको पाटने की व्यवस्था में जुट गई है। पत्रकारों ने पूछा कि आप खुद खेलों से जुड़े रहे हैं ऐसे में खेल क्षेत्र में आपकी क्या प्राथमिकता रहेगी? इसपर उन्होंने कहा कि कार्यभार संभालते ही प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर पार्टी के एंजेंडे के तहत करेगी। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी के सदस्य व कार्यकर्ता काम में जुड़ जाएंगे। जोधपुर में क्रिकेट खेल चुके अशोक ने कहा कि स्पोट्र्स सेंट्र्स को बढ़ावा दिया जाएगा। खेलों के लिए ट्रेनिंग और टैलेंट की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जोधपुर में फिर से अंतरराष्ट्रीय मैच यहां हों।
Published on:
27 Dec 2018 02:30 pm
