11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर के होनहार कर रहे हैं कमाल

निशानेबाजी ट्रायल में भाटी का नेशनल में चयन  
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर के होनहार कर रहे हैं कमाल

जोधपुर के होनहार कर रहे हैं कमाल


जोधपुर।
जयनारायण व्यास इंटर कॉलेज निशानेबाजी ट्रायल का आयोजन ओम जोधपुर स्पोट्र्स शूटिंग एकेडमी में किया गया। जिसमें एयर पिस्टल, एयर राइफ ल व .22 राइफ ल में विभिन्न कॉलेजों के निशानेबाज़ों ने भाग लिया। जेएनवीयू स्पोट्र्स बोर्ड के सचिव अमानसिंह सिसोदिया ने बताया कि .22 राइफ ल प्रोन में रविन्द्रसिंह भाटी, .22 स्पोट्र्स पिस्टल में मेघा सिंह, एयर राइफ ल महिला वर्ग में रीनासिंह व एयर राइफ ल पुरुष वर्ग में जितेंद्र चौधरी ने पहला स्थान प्राप्त किया। ये निशानेबाज 12 से 15 नवंबर मानव रचना यूनिवर्सिटी फ रीदाबाद द्वारा आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

---
राष्ट्रीय स्क्वेश में कुणाल का छठा व याशी का आठवां स्थान

जोधपुर।
चैन्नई में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय स्क्वेश प्रतियोगिता में जोधपुर के कुणालसिंह ने बालक वर्ग में छठा व याशी जैन ने बालिका वर्ग में आठवां स्थान प्राप्त किया। राजस्थान स्क्वेश रैकेट एसोसिएशन के सचिव धीरजसिंह ने बताया कि कुणालसिंह ने १९ वर्ष आयु वर्ग में दिल्ली के शौर्य वर्मा को व द्वितीय दौर में चण्डीगढ़ के अनुराग व यूपी के जयदीपसिंह को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया और पोजिशन मैच में छठा स्थान प्राप्त किया। याशी ने १३ वर्ष बालिका वर्ग में मध्यप्रदेश की शिष्टि ठाकुर व तमिलनाडु की अनन्या नारायण को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया और पोजिशन मैच में आठवां स्थान प्राप्त किया।