11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में श्रीयादे जयंती महोत्सव आज से

कल झांकीयुक्त शोभायात्रा में निखरेंगे लोक संस्कृति के रंग
less than 1 minute read
Google source verification
sriyde jayanti mahotsav start today in jodhpur

Invitation Magazine Released

जोधपुर। कुम्हार प्रजापति समाज की आराध्य श्रीयादे माता का दो दिवसीय जयंती महोत्सव मंगलवार से मनाया जाएगा। रातानाडा स्थित श्रीयादे माता मंदिर परिसर में भजन संध्या होगी। श्रीयादे माता जयंती महोत्सव समिति जोधपुर के अध्यक्ष केशव कुमार कवाडिय़ा ने बताया कि शाम 5 बजे से शुरू होने वाली भजन संध्या में लोक गायक कालूराम प्रजापत के संयोजन में समाज के प्रमुख भजन गायक भक्तिरस की सरिता प्रवाहित करेंगे। बुधवार को सुबह 10 बजे श्रीयादे माता मंदिर से गाजे-बाजों के साथ शोभायात्रा को विधिवत पूजन के बाद रवाना होगी। कुम्हार समाज के वरिष्ठ सदस्य और जनप्रतिनिधि शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शोभायात्रा में 101 धार्मिक-सामाजिक एवं शिक्षाप्रद झांकियों सहित पंजाबी भांगड़ा, सोजत का कच्छी घोड़ी नृत्य, बालोतरा की आंगी गेर आकर्षण का केन्द्र रहेगा। शोभायात्रा रातानाडा, नई सडक़, घंटाघर से सिरे बाजार, जालोरीगेट, गोल बिल्डिंग होते हुए गांधी मैदान पहुंचकर आम सभा में परिवर्तित होगी। शोभायात्रा के आगे समाज की 101 महिलाएं शीश पर मिट्टी के कलात्मक कलश लिए मंगल संकीर्तन करते हुए साथ चलेगी। शोभायात्रा के दौरान यातायात बाधित ना हो इसके लिए समाज के युवाओं की टीम गठित की गई है।