10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टार्टअप में इंवेस्टर्स के सामने बेहतर प्रजेंटेशन के टिप्स दिए

- स्टार्टअप समिट 2.0 का समापन  
less than 1 minute read
Google source verification
स्टार्टअप में इंवेस्टर्स के सामने बेहतर प्रजेंटेशन के टिप्स दिए

स्टार्टअप में इंवेस्टर्स के सामने बेहतर प्रजेंटेशन के टिप्स दिए

जोधपुर.
स्टार्टअप समिट 2.0 का समापन रविवार को हुआ। यहां अंतिम दिन देशभर से आए 15 से ज्यादा एक्सपट्र्स ने अपने सेशन में बताया कि इंवेस्टर्स को अट्रेक्ट करने के लिए बेहतर प्रजेंटेशन से ही आगे बढ़ा जा सकता है।

मारवाड़ी कैटेलिस्ट के सुशील शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय इस मीट के अंतिम दिन अमित सिंघल, निधि सर्राफ, मुकेश मलिक, ललित मंगल, सुमित श्रीवास्तव सहित अन्य एक्सपर्ट ने लोगों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि आप कितना भी अच्छा प्रोडक्ट बनाते हैं, यदि इसके बाद भी प्रजेंट ठीक से नहीं कर पा रहे तो एंजेल इंवेस्टर्स ज्यादा रुचि नहीं दिखाते। किसी भी स्टार्टअप को शुरू करने से पहले मार्केट डिमांड के बारे में जानकारी होना जरूरी है। साथ ही सीड इंवेस्टर, एंजेल इंवेस्टर के सामने प्रजेंटेशन भी महत्वपूर्ण होता है। स्टार्टअप प्लान करते समय सबसे पहले क्यों, फिर कैसे और फिर क्या कर रहे हैं इस पर अपनी प्रजेंटेशन तैयार करनी चाहिए। देवेश राखेचा ने बताया कि इस समिट के अंतिम दिन 200 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें जोधपुर के साथ अहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली से भी लोग इसमें शामिल होने के लिए आए।