10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SPORTS—राजस्थान किक बॉक्सिंग चुनाव सम्पन्न

--22 जिलों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Mar 09, 2021

SPORTS---किक बॉक्सिंग चुनाव सम्पन्न

SPORTS---किक बॉक्सिंग चुनाव सम्पन्न

जोधपुर।
राजस्थान किक बॉक्सिंग के चुनाव महर्षि दयानंद सरस्वती स्मृति भवन में हुए। चुनाव अधिकारी गौरव सांखला व ऑब्जर्वर सुमित श्रीवास्तव की देखरेख में 22 जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वर्ष 2021-25 की कार्यकारिणी में हनुमानगढ़ के देवेंद्र राजपूत अध्यक्ष, जोधपुर के विक्रम परिहार महासचिव, अजमेर के मुकेश कोषाध्यक्ष, दौसा के पवनकुमार व उदयपुर के हरी थापा उपाध्यक्ष, नागौर के महेंद्र परिहार व भरतपुर के कृष्ण कुमार शर्मा सह सचिव मनोनीत हुए।
---
मुक्का बॉक्सिंग प्रतियोगिता 12 से
जोधपुर।
जोधपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से 12 मार्च से तीन दिवसीय मुक्का बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन के सचिव पीएस शेखावत ने बताया प्रतियोगिता रामसिंह आर्य की स्मृति में बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में शाम 5 बजे शुरू होगी। प्रतियोगिता में सभी वर्ग के बालक-बालिकाएं भाग ले सकेंगे। 11 मार्च को शाम 4 बजे प्रतियोगिता स्थल पर खिलाडिय़ों की वजन लिया जाएगा।
---
तीरंदाजी प्रतियोगिता 14 को
जोधपुर।
जिला तीरंदाजी संघ की ओर से रविवार को विद्यापीठ पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय शिकारगढ़ में जिला स्तरीय रीकर्व, कम्पाउण्ड व इंडियन राउंड की सीनियर, अंडर-14 व अंडर-9 आयु वर्ग की महिला-पुरुष की तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि 12 मार्च तक प्रशिक्षक घनश्याम खींची के पास जमा करवा सकते है। खिलाड़ी को 8वीं, 10वीं अंकतालिका की फोटो प्रति व एक पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी।
-----