11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बयान में पीडि़ता ने दोहराया पिता पर बलात्कार के प्रयास का आरोप

- बलात्कार के प्रयास के विरोध में पिता की हत्या का मामला- सीडीआर की जांच के बाद हत्या की आरोपी पुत्री को मिल सकता है आत्मरक्षा में वारदात का लाभ
less than 1 minute read
Google source verification
बयान में पीडि़ता ने दोहराया पिता पर बलात्कार के प्रयास का आरोप

बयान में पीडि़ता ने दोहराया पिता पर बलात्कार के प्रयास का आरोप

जोधपुर.
बलात्कार का प्रयास करने के दौरान आत्मरक्षा में डण्डे के वार से कलयुगी पिता की हत्या के मामले में पुलिस पीडि़ता को आत्मरक्षा में वार करने से मृत्यु होने का लाभ देने जा रही है। उससे पहले मामले से जुड़े हर पहलू की पूरी तरह तस्दीक करने के लिए अब मोबाइल कॉल डिटेल की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गत 16 मई की रात शराब के नशे में एक व्यक्ति घर लौटा था और पुत्री को पानी का लोटा भरकर लाने को कहा था। पुत्री पानी का लोटा लेकर आई तो पिता छेड़छाड़ करने लग गया था और उससे बलात्कार का प्रयास करने लगा था। खुद की रक्षा के लिए पुत्री ने पास में रखा डण्डा पिता के सिर पर मार दिया था। जिससे वह नीचे गिर गया था और पुत्री मां के पास आकर सो गई थी। सुबह पिता मृत मिला तो पुत्री ने पूरी बात बताई थी।
पुलिस ने पीडि़ता की तरफ से ही पिता के खिलाफ बलात्कार के प्रयास और आत्मरक्षा में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने पीडि़ता से पूछताछ की थी। फिर मजिस्ट्रेट के समक्ष सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान भी दर्ज कराए। इन सभी ने पीडि़ता ने पिता के खिलाफ बलात्कार का प्रयास करने के आरोप दोहराए। इससे उसे आत्मरक्षा में पिता की मृत्यु होने का लाभ दिया जा रहा है। यही वजह है कि फिलहाल पीडि़ता को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

इसके बावजूद पुलिस पीडि़ता, उसकी मां व मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। ताकि कोई अन्य पहलू अछूता न रहे।