11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FARMER’S AGITATION–किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं सरकार, 21 से करेंगे प्रदेशव्यापी आन्दोलन

- 21 सूत्रीय मांगो को लेकर भारतीय किसान संघ का प्रदेशव्यापी आन्दोलन 21 से
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 17, 2020

FARMER'S AGITATION--किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं सरकार, 21  से करेंगे  प्रदेशव्यापी आन्दोलन

FARMER'S AGITATION--किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं सरकार, 21 से करेंगे प्रदेशव्यापी आन्दोलन

जोधपुर।

भारतीय किसान संघ की ओर से विभिन्न समस्याओं के निराकरणव मांगों को लेकर 21 जुलाई से प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। संघ के जिलाध्यक्ष नरेश व्यास ने बताया कि संघ के नेतृत्व में विभिन्न माध्यमों से सैंकड़ों ज्ञापन भेजने के बावजूद सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है, इसलिए अब किसानों को आंदोलन करने का निर्णय लेना पड़ा।आंदोलन व प्रांत प्रचार प्रमुख तुलछाराम सिंवर ने बताया कि विभिन्न संकटों के बावजूद राज्य सरकार का किसानों के प्रति असंवेदनशील रवैया बरकरार रहा, जिससे मजबूर होकर किसानों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में कानून व्यवस्था बिगडऩे सहित किसी भी परिस्थिति के लिए राज्य प्रशासन व सरकार ही जिम्मेवार होगी।

----

प्रमुख मांगें, जिनको लेकर करेंगे आंदोलन

21 सूत्री मांगों को लेकर संघ की ओर से प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। प्रमुख मांगें इस प्रकार है-

- आगामी 6 माह के किसानों के कृषि व घरेलु विद्युत बिल माफ किए जाए।

- कृषि विद्युत बिलों में दिया जाने वाला 833 रुपए प्रतिमाह का विद्युत अनुदान पुन: शुरू किया जाए।

- विद्युत बिलों में लगने वाला एलपीएस खत्म किया जाए।

- सिंगल फेज कृषि कनेक्शन जारी किए जाए।

- सतर्कता जांच के नाम पर किसानों का शोषण बंद किया जाए।

- जिले में चना खरीद की बकाया ऑनलाइन विक्रय पर्ची उपलब्ध कराई जाए व पंजीकृत किसानों से खरीद सुनिश्चित किया जाए।

- टिड्डी नियंत्रण के लिए किसानों को छिडक़ाव के लिए केमिकल व डीजल खर्च उपलब्ध करवाया जाए।

- टिड्डी से हुए फ सल खराबे का मुआवजा दिलाया जाए।

- फ सल बीमा में जोखिम राशि व गारंटी उपज की विसंगतियों को दूर किया जाए।