11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूने मकान से लाखों का सामान चोरी

- सुखानंद की बगेची क्षेत्र में वारदात
less than 1 minute read
Google source verification
Stolen goods of millions from house

सूने मकान से लाखों का सामान चोरी

जोधपुर. खाण्डा फलसा थाना क्षेत्र में सुखानंद की बगेची क्षेत्र स्थित सूने मकान के ताले तोडक़र चोर लाखों रुपए के आभूषण और अन्य सामान ले गए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चोरों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार घरवाले गत 18 अप्रेल को डेगाना गए थे। पीछे से चोर मुख्य गेट का ताल तोड़ लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, एक एलईडी और कीमती कैमरा चुरा लिया। शुक्रवार सुबह आस-पास के लोगों ने ताले टूटे देख तो चोरी का पता लगा। नवचौकिया में नाथावतों की बारी निवासी कौशलेन्द्र वल्लभ व्यास की तरफ से चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

बीडीएस छात्रा के कमरे से एलइडी चोरी
बासनी थानान्तर्गत महावीर नगर स्थित मकान में रहने वाली बीडीएस की एक छात्रा की एलइडी चोरी हो गई। पुलिस के अनुसार मूलत: पटना (बिहार) हाल महावीर नगर निवासी सोनी कुमारी पत्नी सुरजीत के कमरे से गत वर्ष अक्टूबर में एलईडी चोरी हो गई। जयपुर निवासी सहपाठी ने चोरी के लिए माफी भी मांगी थी, लेकिन एलईडी न लौटाने पर मामला दर्ज कराया गया।