10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर क्राइम फाइल : शहर के भीतरी क्षेत्र में हुई पत्थरबाजी से गर्माया माहौल, इन मामलों से भी थर्राई सनसिटी

खाण्डा फलसा थानान्तर्गत गंगलाव तालाब स्थित सामुदायिक भवन के सामने मंगलवार देर रात खेल रहे युवकों व मोहल्ले के कुछ युवकों में विवाद हो गया। खेलने वाले युवकों व आस-पास के मकान पर पत्थर भी फेंके। जानकारी के अनुसार गंगलाव तालाब में दमामी समाज के सामुदायिक भवन के सामने मोहल्ले के कुछ युवक देर रात खेल रहे थे।
2 min read
Google source verification
stone pelting in jodhpur city latest crime news in hindi

जोधपुर क्राइम फाइल : शहर के भीतरी क्षेत्र में हुई पत्थरबाजी से गर्माया माहौल, इन मामलों से भी थर्राई सनसिटी

दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव
जोधपुर. खाण्डा फलसा थानान्तर्गत गंगलाव तालाब स्थित सामुदायिक भवन के सामने मंगलवार देर रात खेल रहे युवकों व मोहल्ले के कुछ युवकों में विवाद हो गया। खेलने वाले युवकों व आस-पास के मकान पर पत्थर भी फेंके। जानकारी के अनुसार गंगलाव तालाब में दमामी समाज के सामुदायिक भवन के सामने मोहल्ले के कुछ युवक देर रात खेल रहे थे। जिनका कुछ युवकों से विवाद हो गया। बात बढऩे पर युवकों ने खेल रहे बच्चों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। एक दो मकान पर भी पत्थर फेंकने के आरोप लगाए गए हैं। विरोध में लोग मकान से बाहर आए तो युवकों ने गाली-गलौच कर वहां से भाग निकले। देर रात मोहल्लेवासी थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। इस संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया।

स्मैक की पुडि़यां बेचता एक गिरफ्तार
देवनगर थाना पुलिस ने पाल लिंक रोड के पास राजीव गांधी कॉलोनी में मंगलवार को स्मैक की पुडि़यां बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पांच ग्राम स्मैक जब्त की। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान संदिग्ध नजर आ रहे जैनाराम बिश्नोई को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर बीस पुडि़यों में पांच ग्राम स्मैक जब्त की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मूलत: रावर हाल राजीव गांधी कॉलोनी निवासी जैनाराम (४८) पुत्र देवाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी क्षेत्र में स्मैक की पुडि़यां बेचने की फिराक में था। उसके खिलाफ अवैध शराब के दो, एनडीपीएस एक्ट और मारपीट के एक-एक मामले पहले से दर्ज हैं।

बाल मजदूरी कर रहे नौ बच्चे मुक्त कराए
पुलिस मुख्यालय के आदेश पर ऑपरेशन ‘आशा’ के तहत मानव तस्करी विरोधी यूनिट (पूर्व) ने मंगलवार को छह जगह कार्रवाई कर बाल मजदूरी कर रहे नौ बच्चों को मुक्त करवा छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ छह मामले दर्ज कराए गए हैं। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव के अनुसार मानव तस्करी विरोधी यूनिट पूर्व ने डांगियावास में बाल मजदूरी कर रहे एक बालक को मुक्त करवा एक आरोपी गिरफ्तार किया। वहीं, मण्डोर में एक बालक को छुड़ाकर एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया। इसी तरह रातानाडा थाना क्षेत्र में मजदूरी कर रहे एक बालक को मुक्त कराकर एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया। उदयमंदिर थाना क्षेत्र में एक ही स्थान पर मजदूरी कर रहे तीन बच्चों को छुड़ाकर एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। नागौरी गेट में एक और सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में दो बच्चों को मुक्त करवा दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर बाल संरक्षण गृह भेजा गया।