10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY–कोरोना में हटाए ठहराव, वापस देना भूला रेलवे

- नतीजा: लाखों यात्री परेशान - 2020 के कोविड काल में कम यात्रीभार का हवाला देकर 14 ट्रेनों के ठहराव हटाए थे
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jan 17, 2023

RAILWAY--कोरोना में हटाए ठहराव, वापस देना भूला रेलवे

RAILWAY--कोरोना में हटाए ठहराव, वापस देना भूला रेलवे

जोधपुर।

कोविड़ काल में रेलवे की ओर से कम यात्रीभार का हवाला देकर अधिकांश ट्रेनों के ठहराव हटाए गए थे, कोविड के बाद रेल यातायात सुचारु हुआ, लेकिन जोधपुर रेल मण्डल के अन्तर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्र राजसमंद में 2020 के कोराना काल में कम यात्रीभार का हवाला देकर रेलवे ने 8 स्टेशनों से 14 ट्रेनों के ठहराव बंद कर दिए थे, जो आज करीब तीन साल बाद भी वापस बहाल नहीं किए गए है। सिर्फ एक डेगाना स्टेशन से ही वापस लिया ठहराव 6 फरवरी 2022 को पुन बहाल किया, बाकी अन्य सभी 14 ट्रेनों के ठहराव वाले स्टेशन के यात्री आज भी ठहराव का इंतजार कर रहे है---

सांसद ने संसद में उठाया मामला

ठहराव बहाल करने को लेकर राजसमंद सांसद दियाकुमारी ने अभी हाल ही संसद में भी मामला उठाया था। उल्लेखनीय है कि राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में जो ठहराव वापस लिए गए, उनमें 14 ट्रेनों के स्टेशन जोधपुर मंडल में आते है, जो मार्च 2020 में कोविड महामारी के कारण यह ठहराव बंद हुए थे ।

---

यात्रियों को हो रही असुविधा

जोधपुर मण्डल के इन स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव नहीं होने से यात्रियों को असुविधा हो रही है। इन स्टेशनों के यात्रियों को पास के अन्य दूसरे स्टेशनों पर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ रही है।

---

गोटन के सर्वाधिक छह ठहराव लिए थे वापस

जोधपुर मंडल के अन्तर्गत आने वाला राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के गोटन स्टेशन से सर्वाधिक छह ट्रेनों के ठहराव वापस लिए थे। इस स्टेशन से जोधपुर-अबोहर, अहमदाबाद-जम्मूतवी, विवेक एक्सप्रेस, बाडमेर- कालका, जैसलमेर-दिल्ली व जोधपुर-भोपाल ट्रेन का ठहराव वापस लिया था ।

--

इन छोटे-छोटे स्टेशनों से वापस लिए ठहराव

- मारवाड़ छापरी से जोधपुर-अबोहर ट्रेन का।- जोगीमगरा से जोधपुर-अबोहर व जोधपुर-भोपाल का।

- खेडूली से जोधपुर-भोपाल, जालसू से जोधपुर-भोपाल व जालसू नानक से जोधपुर- भोपाल ट्रेन का।

- डेगाना से जैसलमेर-दिल्ली ट्रेन का।

- मेडतारोड से बीकानेर पूरी का ठहराव वापस लिया था, जिनमें सिर्फ एक डेगाना में बाडमेर/जैसलमेर-दिल्ली का ठहराव वापस दिया ।

---

ट्रेनों के ठहराव व यात्रियों को हो रही असुविधा को लेकर संसद में मामला उठाया था। इन ट्रेनों के ठहराव पुन: बहाल करने के लिए प्रयास कर रहे है।

दियाकुमारी, सांसद

राजसमंद