10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झोंपड़ी बनाने से रोका तो पाइप से सिर पर हमला कर विकलांग की हत्या

- एक अन्य विकलांग युवक सहित तीन व्यक्ति हिरासत में- कबीर नगर की झुग्गी झोंपड़ी में वारदात
less than 1 minute read
Google source verification
झोंपड़ी बनाने से रोका तो पाइप से सिर पर हमला कर विकलांग की हत्या

झोंपड़ी बनाने से रोका तो पाइप से सिर पर हमला कर विकलांग की हत्या

जोधपुर.
सूरसागर थानान्तर्गत कबीर नगर की कच्ची बस्ती में झोंपड़ी बनाने से रोकने पर उपजा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। तीन युवकों ने पाइप से हमला कर दोनों पांव से विकलांग व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को हत्या का मामला दर्ज कर तीनों को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार कबीर नगर निवासी भागीरथ उर्फ संजय (40) पुत्र नैनूराम भाट दोनों पांव से विकलांग था। लोहे के पाइप से सिर पर हमला कर भागीरथ की हत्या की गई है। उसके भाई पुखराज की रिपोर्ट पर मूलत: जयपुर जिले में रैनवाल थानान्तर्गत लालासर हाल कबीर नगर निवासी मुकेश पुत्र गोपाललाल कुमावत, मूलत: ब्यावर हाल कबीर नगर निवासी जितेन्द्र उर्फ इमरान पुत्र मानसिंह और कबीर नगर में भैरव भाखर निवासी रुस्तम पुत्र अकबर खां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
गुटखा व बीड़ी सिगरेट बेचता था मृतक विकलांग

मजदूरी करने वाला मुकेश कुमावत कबीर नगर में भागीरथ की कब्जाशुदा झोंपड़ी के पास अपने लिए झोंपड़ी बनाना चाह रहा था। जबकि भागीरथ इसका विरोध कर रहा था। इसी बात पर तीनों आरोपियों का भागीरथ से विवाद हुआ था। भागीरथ ने झोंपड़ी बनाने से इनकार कर दिया था। तब आवेश में आकर उसके सिर पर लोहे के पाइप से वार कर दिए गए थे। उसे गंभीर हालत में रात 12 बजे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार तड़के उसकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने मौके से फरार तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।