10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की निशानी है ‘स्टोरी’

- फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप की स्टोरी व प्रोफाइल हो चुकी है इंटरलिंक - सोशल मीडिया की पोस्ट की बजाय स्टोरिज पहुंचती है ज्यादा लोगों तक
2 min read
Google source verification
अब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की निशानी है ‘स्टोरी’

अब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की निशानी है ‘स्टोरी’

जोधपुर.

क्या आपको पता है कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के लिए अब पोस्ट से ज्यादा स्टोरी मददगार है। अभी कुछ माह में स्टोरी अपडेट करने का चलन बढ़ा है। स्टोरी में डाली गई फोटो व वीडियो मात्र 24 घंटे के लिए अपडेट रहती है। लेकिन खास बात यह है कि सोशल मीडिया के किसी पोस्ट की तुलना में स्टोरी अपडेट की रीच दो से तीन गुना तक होती है।

क्या है स्टोरीज के फायदे

- स्टेटस व स्टोरी अपडेट करना इजी है।

- स्टोरी में टैग भी रीच बढ़ाता है।

- पोस्ट की तुलना में 3 गुना तक होती है पहुंच।

- इंटरलिंक होने से एक प्लेटफार्म पर ही अपडेट करना होता है स्टेटस।

पोस्ट व स्टोरी में अंतर

सोशल मीडिया पर पोस्ट व स्टोरी में बड़ा अंतर है। पोस्ट एक बार डाली जाने के बाद हमेशा के लिए रहती है। लेकिन आपके फॉलोवर्स के लिए 24 घंटे तक ही उपलब्ध होती है। स्टोरी अपडेट एक दिन में चार से पांच बार किया जाता है। जबकि पोस्ट व्यक्ति अधिकतम तीन से चार ही कर पाता है।

यूट्यूब भी उसी राह पर

यूटयूब भी अब इसी प्रकार स्टोरी व स्टेटस अपडेट करने की राह पर चल पड़ा है। हालांकि यू ट्यूब इस प्रकार से अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इंटरलिंक नहीं है लेकिन इस पर चैनल बनाने वालों को भी स्टोरी अपडेट का ऑप्शन दिया गया है।

-----------------

इंटरलिंक हो चुकी है स्टोरीज

साइबर एक्सपर्ट गोविंद वैष्णव बताते हैं कि वाटसएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम इंटरलिंक हो चुके हैं। ऐसे में एक फोटो या वीडियो को वाटसएप पर अपडेट करने के साथ अन्य प्लेटफार्म पर भी अपडेट किया जा सकता है। यह फीचर कुछ दिन पहले ही दिया गया है। जिसका यूथ काफी उपयोग कर रहे हैं।

तीन गुना लोगों तक पहुंचती है स्टोरी

पंकज व्यास जो कि सोशल मीडिया एक्सपर्ट हैं बताते हैं कि सोशल मीडिया पर पोस्ट की बजाय स्टोरी की रीच तीन गुना तक होती है। फेसबुक का यह फीचर है कि आपकी पोस्ट उन्हीं लोगों की टाइमलाइन तक पहुंचती है जो नियमित आपकी पोस्ट देखते हैं या लाइक करते हैं। लेकिन स्टोरी तो सभी लोगों तक पहुंचाई जाती है।

यह आदत बन चुकी

मोहित वैष्णव के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट होने के बाद हमेशा के लिए रहती है। लेकिन जब स्टोरी होती है तो वह 24 घंटे तक रहती है। यूथ की आदत में अब स्टोरी अपडेट आ चुका है। एक साथ तीन से चार स्टोरी अपडेट होती है।