10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थार में तूफानी मौसम, बारिश…ओले…आंधी

jodhpur news - प्री मानसून सीजन की शुरुआत, बाड़मेर में 9.2 मिमी पानी बरसा- 20 से 30 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से चली धूल भरी हवा, कुछ जगह पेड़ उखड़े- पश्चिमी विक्षोभ का असर: जोधपुर में आज रहेगी गुलाबी सर्दी, लोगों ने फिर पहने मोटे व गर्म कपड़े- खेतों में खड़ी जीरा व इसबगोल की फसल का नुकसान
less than 1 minute read
Google source verification
थार में तूफानी मौसम, बारिश...ओले...आंधी

थार में तूफानी मौसम, बारिश...ओले...आंधी

जोधपुर. भूमध्यसागर से आए ताकतवर विक्षोभ के साथ उत्तरी भारत में प्री मानसून सीजन की शुरुआत हो गई है। विक्षोभ की वजह से गुरुवार को पश्चिमी राजस्थान और उससे लगते पाकिस्तान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया, जिससे हवा और नमी तेजी से घूमी और थार में तूफानी मौसम हो गया। श्रीगंगानगर से लेकर जैसलमेर तक बादल-बरसात, ओले व आंधी का मौसम रहा। बाड़मेर में तेज हवा के साथ झमाझम बरसात हुई। वहां 9.2 मिलीमीटर पानी बरसने से कई इलाकों में पानी भर गया। यहां कई स्थानों पर ओले गिरे। जैसलमेर के पोकरण में धूल का गुब्बार उठ खड़ा हुआ। जोधपुर के सेतरावा, आऊ, लोहावट, पीलवा, किशोरनगर, सोमेसर गांव, बालेसर, बेलवा में धूल भरी हवा के बाद बिजली की चकाचौंध के साथ बरसात हुई। चूरू, श्रीगंगानगर, अलवर, करोली, सवाई माधोपुर, धोलपुरव, झुंझनूं, सीकर, बूंदी, हनुमानगढ़, बीकानेर में दिन भर बरसाती मौसम बना रहा। कई जगह बरसात के साथ ओले गिरे। राजस्थान के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखण्ड, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में मेघगर्जना के साथ बरसात हुई। कई जगह तेज बारिश से बाळे बहे। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई। मारवाड़ में आंधी के साथ बरसात होने से खेतों में खड़ी जीरे व इसबगोल की फसल को काफी नुकसान पहुंचा