12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर में नौ साल के बच्चे को श्वानों ने नोचा, सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में हुई सर्जरी

जोधपुर शहर के रातानाडा क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में नौ साल के एक बच्चे पर शनिवार रात श्वानों ने हमला कर दिया। दो श्वानों ने उसे जबड़े से पकड़कर खींचा और नोच डाला।

less than 1 minute read
Google source verification
Play video

फोटो: सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनशॉट

जोधपुर। शहर के रातानाडा क्षेत्र की नेहरू कॉलोनी में नौ साल के एक बच्चे पर शनिवार रात श्वानों ने हमला कर दिया। दो श्वानों ने उसे जबड़े से पकड़कर खींचा और नोच डाला। उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है। निजी अस्पताल में बच्चे की सर्जरी की गई, फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

यह घटना शनिवार रात करीब नौ बजे की है। नेहरू कॉलोनी निवासी नौ साल का आशीष पुत्र भारत सिंह राजावत अपने ही पड़ोस में ननिहाल गया था। रात को जब वापस घर लौट रहा था तो गली में श्वानों ने उस पर हमला कर दिया। दो श्वानों ने उसको गिरा दिया और उसको सिर, हाथ और पैर में चोट लगी।

सिर की चोट गंभीर थी, परिवार के लोग उसे लेकर महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे, जहां एंटी रेबीज और अन्य इंजेक्शन लगाए गए। इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां देर रात ही चिकित्सकों ने उसके सिर की सर्जरी की। रविवार सुबह चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

सीसीटीवी में हुआ कैद

नेहरू कॉलोनी में बच्चे पर श्वानों के हमले का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। फुटेज में श्वान बच्चे पर हमला करते और उसे नोचते दिखाई दे रहे हैं। कुछ सेकंड तक बच्चे उसे नोचते रहे और फिर वहां लोगों ने पहुंच कर उसे बचाया।