10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महापौर कक्ष के बाहर धरना, 15 दिन में समाधान के आश्वासन पर माने

- सूरसागर गेंवा क्षेत्र में पानी निकासी नहीं होने से परेशान लोग
less than 1 minute read
Google source verification
महापौर कक्ष के बाहर धरना, 15 दिन में समाधान के आश्वासन पर माने

महापौर कक्ष के बाहर धरना, 15 दिन में समाधान के आश्वासन पर माने

जोधपुर।
शहर के सूरसागर क्षेत्र के गेंवा में पानी निकासी नहीं होने से परेशान क्षेत्रवासियों ने गुरुवार को महापौर उत्तर कक्ष के बाहर धरना दिया। इससे पहले भी क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन हुए और निगम की ओर से आश्वासन दिए गए। लेकिन समाधान नहीं होने पर लोगों में रोष उभर आया। महापौर कक्ष के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों से अधीक्षण अभियंता ने वार्ता की और 15 दिन में समाधान का आश्वासन दिया।
क्षेमंकरी मातेश्वरी विकास समिति के अध्यक्ष कपिल सोलंकी ने बताया कि क्षेत्रवासियों में लम्बे समय से रोष है। पूर्व में क्षेत्र में प्रदर्शन हुआ तो उपायुक्त आकांक्षा बैरवा ने काम करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन इसके बाद भी स्थाई समाधान नहीं हुआ। इसीलिए पार्षद विशाल सांखला, पार्षद धीरेन्द्र कुमार, मुकेश, धनराज, कैलाश, गुमानसिंह सहित क्षेत्रवासियों ने धरना दिया। अधीक्षण अभियंता ने 15 दिन में मौके पर डीपीआर बनाने का आश्वासन दिया और इसके बाद स्वीकृति लेकर काम शुरू करवाने का कहा, इस पर क्षेत्रवासियों ने धरना समाप्त किया।