
छात्र ने युवती को गांव से बुलाया शहर, फिर होटल में किया बलात्कार
छात्र ने युवती को गांव से बुलाया शहर, फिर होटल में किया बलात्कार
- पीडि़ता ने थाने पहुंचकर कराई एफआइआर
जोधपुर.
जिले के ग्रामीण क्षेत्र की एक युवती को जोधपुर बुलाने के बाद १२वीं रोड चौराहे के पास स्थित होटल के कमरे में ले जाकर एक छात्र ने बलात्कार किया। पीडि़ता ने रविवार को देवनगर थाने में छात्र के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार बीस वर्षीय युवती की शिकायत पर मूलत: बिलाड़ा हाल १२वीं रोड चौराहे के पास निवासी हिमांशु जटिया के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि युवती का दो-तीन साल से आरोपी छात्र से मिलना-जुलना था। गत २० नवम्बर को वह उसके बुलावे पर जोधपुर पहुंची। वह उसे नजदीक स्थित होटल के कमरे में ले गया, जहां रातभर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद वह बिलाड़ा लौट गई। फिर जब युवती ने युवक से सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। तब वह थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।
Published on:
02 Dec 2019 12:23 am
